Search

 
 
 

Dhanbad News: विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार पर डीसी सख्त, समय पर पूरा करने का दिया अल्टीमेटम

Dhanbad News: शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा के कर्मचारियों एवं डीएमएफटी पीएमयू के साथ समीक्षा बैठक हुई. डीसी ने कई कार्यों की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को काम में तेजी लाने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उनका लाभ समय पर धरातल पर भी दिखना चाहिए.
 
विकास योजना समीक्षा बैठक में डीसी आदित्य रंजन

Dhanbad News: जिले में विकास योजनाओं की धीमी रफ्तार और लंबित कार्यों को लेकर उपायुक्त आदित्य रंजन ने सख्त रुख अपनाया है. उन्होंने स्पष्ट किया है कि विकास कार्यों में लापरवाही और अनावश्यक देरी किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी. सभी योजनाओं को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा करना होगा.


इसे भी पढ़ें:

 

शनिवार को उपायुक्त की अध्यक्षता में जिला विकास शाखा के कर्मचारियों एवं डीएमएफटी पीएमयू के साथ समीक्षा बैठक हुई. इसमें डीएमएफटी, सीएसआर और अनटाइड फंड के तहत जिले में संचालित विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई.

 

बैठक के दौरान उपायुक्त ने योजनावार कार्यों की वर्तमान स्थिति, निर्माण की गति और लंबित योजनाओं की जानकारी ली. कई कार्यों की धीमी प्रगति पर उन्होंने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों एवं कर्मियों को काम में तेजी लाने की हिदायत दी. उन्होंने कहा कि योजनाओं का क्रियान्वयन केवल कागजों तक सीमित नहीं रहना चाहिए बल्कि उनका लाभ समय पर धरातल पर भी दिखना चाहिए.

 

विकास कार्यों की गुणवत्ता और प्रगति पर नजर रखने के लिए उपायुक्त ने विशेष टीमों का गठन करने का निर्देश दिया. ये टीमें विभिन्न योजनाओं के स्थलों पर पहुंचकर निर्माण कार्यों का निरीक्षण करेंगी. साथ ही कार्यों की वास्तविक स्थिति, निर्धारित मानकों के अनुपालन और गुणवत्ता की जांच कर अपनी रिपोर्ट सौंपेंगी.

 

उपायुक्त ने अधिकारियों को नियमित मॉनिटरिंग सुनिश्चित करने का निर्देश देते हुए कहा कि योजनाओं के क्रियान्वयन में जवाबदेही तय होगी. निर्धारित समय-सीमा में काम पूरा नहीं करने और गुणवत्ता से समझौता करने वालों के प्रति प्रशासन सख्त कार्रवाई होगा. 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही