Search

 
 
 

Dhanbad News :  डिगवाडीह में फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बालू लाइन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है.
 
शोकाकुल महिलाएं.

Dhanbad : धनबाद जिले के जोड़ापोखर थाना क्षेत्र के डिगवाडीह बालू लाइन में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. मृतका की पहचान अंजलि कुमारी के रूप में हुई है. 10 मई की रात उसका शव घर के कमरे में पंखे से लटका मिला. मायके वालों ने ससुराल वालों पर हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस शव को कब्जे में लेकर जांच में जुट गई है.


बताया गया कि अंजलि के पति आशुतोष कुमार रविवार की रात काम से घर लौटे, तो कमरे का दरवाजा खोलते ही पत्नी को फंदे से लटका देखा. इसके बाद जोड़ापोखर थाना पुलिस को घटना की सूचना दी गई. पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतारकर जांच शुरू की.

 


मृतका का मायका बिहार के बक्सर में है. सूचना मिलने के बाद मंगलवार को मायके के लोग धनबाद पहुंचे. शव देखने के बाद परिजनों ने मौत को संदिग्ध बताते हुए हत्या की आशंका जताई है. उनका आरोप है कि अंजलि के सिर व नाक से खून निकल रहा था तथा शरीर काला पड़ा हुआ था. संभवतः पहले उसे जहर दिया गया या उसकी हत्या करने के बाद शव को फंदे से लटका दिया गया. परिजनों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है.


पिता ने बताया कि अंजलि की शादी वर्ष 2024 में हुई थी. शादी के बाद से ही बच्चा नहीं होने को लेकर ससुराल के लोग उसे प्रताड़ित करते थे. परिवार में अक्सर विवाद होता रहता था और अंजलि मानसिक तनाव में रहती थी. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही