Search

 
 
 

Dhanbad News :  NH किनारे युवक का शव बरामद, हाथ पर सांप के काटने के निशान मिले

जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. सहरजोरी काली मंदिर के समीप शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.
 

Dhanbad :  जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र में गुरुवार को नेशनल हाईवे के किनारे झाड़ियों में एक अज्ञात युवक का शव बरामद किया गया. सहरजोरी काली मंदिर के समीप शव मिलने की सूचना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई.

 

स्थानीय ग्रामीणों ने शव मिलने की जानकारी पुलिस को दी. सूचना मिलते ही बरवाअड्डा थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त करने में जुट गई. मृतक की उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है.

 

Uploaded Image

 

प्रारंभिक जांच में मृतक के दाहिने हाथ पर सांप काटने जैसा निशान पाया गया है, जिससे मामला और रहस्यमय हो गया है. पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है.

 

आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत सांप के काटने से हुई होगी. लेकिन पुलिस का कहना है कि मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगा.

 

पुलिस यह भी जांच कर रही है कि युवक की मौत प्राकृतिक कारणों से हुई या फिर इसके पीछे कोई अन्य वजह है. पुलिस ने शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.

 

साथ ही आसपास के थाना क्षेत्रों में मृतक की पहचान को लेकर सूचना भेजी जा रही है. फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही