Search

 
 
 

Palamu News : सड़क हादसे में घायल वृद्धा की इलाज के दौरान मौत

जिले के पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में मंगलवार की शाम सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी नंदू राम की पत्नी धानो देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.
 

Palamu :  जिले के पाटन थाना क्षेत्र के चेतमा गांव में मंगलवार की शाम सड़क हादसे में घायल वृद्ध महिला की इलाज के दौरान मौत हो गई. मृतका की पहचान गांव निवासी नंदू राम की पत्नी धानो देवी (70 वर्ष) के रूप में हुई है. घटना के बाद गांव में मातम का माहौल है.

 

बताया जाता है कि मंगलवार की शाम धानो देवी अपने घर के पास खड़ी थीं. इसी दौरान एक वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से उन्हें इलाज के लिए MMCH में भर्ती कराया गया था.

 

धानो देवी का गुरुवार को इलाज के दौरान मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते ही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया. MMCH में शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही