Search

 
 
 

Dhanbad News : डेकोरेटर्स एसोसिएशन ने निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

स्वतंत्रता दिवस से पहले धनबाद शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली.
 
तिरंगा यात्रा निकालते डेकोरेटर्स.

Dhanbad : देश आजादी की 79वीं वर्षगांठ के जश्न की तैयारियों में जुटा है. स्वतंत्रता दिवस से पहले धनबाद शहर में विभिन्न संस्थाओं की ओर से तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. इसी क्रम में मंगलवार को धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन के बैनर तले दर्जनों सदस्यों ने तिरंगा यात्रा निकाली.

 


हाथों में तिरंगा लेकर एसोसिएशन के सदस्य देशभक्ति के जज्बे के साथ सड़कों पर उतरे. तिरंगा यात्रा शहर के प्रमुख चौक-चौराहों से होकर गुजरी. इस दौरान विभिन्न स्थानों पर स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और देश के वीर शहीदों को नमन किया गया.


एसोसिएशन के अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन ने कहा कि प्रत्येक देशवासी का कर्तव्य है कि वह राष्ट्रीय ध्वज का सम्मान करे. आजादी की 79वीं वर्षगांठ के अवसर पर सभी लोग अपने-अपने घरों में तिरंगा जरूर लगाएं. इससे देश के प्रति सम्मान और नागरिकों में एकता की भावना मजबूत होगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही