Search

 
 
 

Dhanbad News : डेकोरेटर्स एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन 6 को, शुल्क में बढ़ोतरी पर होगी चर्चा

Dhanbad News : धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन की कार्यकारिणी में शुल्क में 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का निर्णय लिया जा चुका है. जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन ने कहा कि बढ़ रही परिचालन लागत व महंगाई के चलते शुल्क में बढ़ोतरी आवश्यक हो गई थी.
 
बैठक में भाग लेते पदाधिकारी.

Dhanbad News : धनबाद जिला डेकोरेटर्स एसोसिएशन का 48वां वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर को न्यू टाउन हॉल में होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में जिलेभर से टेंट, लाइट, साउंड, फ्लावर व कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी शामिल होंगे.

 

इसे भी पढ़ें

 का 48वां वार्षिक अधिवेशन 6 सितंबर को न्यू टाउन हॉल में होगा. इसकी सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. कार्यक्रम में जिलेभर से टेंट, लाइट, साउंड, फ्लावर व कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यवसायी शामिल होंगे.


अधिवेशन में संगठन से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर चर्चा के साथ-साथ व्यवसाय में आ रहीं चुनौतियों, बढ़ती लागत, महंगाई पर विस्तार से मंथन किया जाएगा. कार्यकारिणी बैठक में पहले ही डेकोरेशन समेत अन्य सेवाओं के शुल्क में 30 से 35 प्रतिशत तक बढ़ोतरी का निर्णय लिया जा चुका है. जिला अध्यक्ष पुरुषोत्तम रंजन ने कहा कि बढ़ रही परिचालन लागत व महंगाई के चलते शुल्क में बढ़ोतरी आवश्यक हो गई थी.


उन्होंने बताया कि अधिवेशन की शुरुआत संगठन के चेयरमैन राजू कुमार साहू के झंडोत्तोलन से होगी. इसके बाद व्यवसायियों की ओर से रैली निकाली जाएगी. रैली शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण करते हुए वापस न्यू टाउन हॉल पहुंचेगी. रैली के बाद अधिवेशन का मुख्य कार्यक्रम होगा. इसमें पदाधिकारी संगठन से जुड़े विभिन्न विषयों पर अपनी बात रखेंगे. व्यवसायियों की समस्याओं, संगठन की मजबूती, आपसी समन्वय व भविष्य की योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की जाएगी.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही