Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद को रेलवे जोन बनाने की मांग तेज, संसदीय समिति की बैठक में उठा मुद्दा

धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद को रेलवे जोन का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई. कहा कि देश के सबसे अधिक राजस्व और कोयला लदान करने वाले रेल मंडलों में शामिल धनबाद को रेलवे जोन बनाए जाने से पूरे कोयलांचल के विकास को नई गति मिलेगी.
 
बैठक में भाग लेते धनबाद रेल मंडल क्षेत्र के सांसद, रेलवे जीएम व अन्य. जीएम,

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल संसदीय समिति की बैठक बुधवार को डीआरएम कार्यालय में में हुई. पलामू सांसद वीडी राम की अध्यक्षता में हुई बैठक में पूर्व-मध्य रेलवे के महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह विशेष रूप से मौजूद थे. धनबाद, पलामू, चतरा व गिरिडीह के सांसदों ने अपने-अपने क्षेत्र में नई ट्रेनों के परिचालन, ठहराव, विस्तार, यात्री सुविधाएं बढ़ाने व लंबित रेल परियोजनाओं के मुद्दे उठाए.

 


धनबाद सांसद ढुल्लू महतो ने धनबाद को रेलवे जोन का दर्जा देने की मांग प्रमुखता से उठाई. कहा कि देश के सबसे अधिक राजस्व और कोयला लदान करने वाले रेल मंडलों में शामिल धनबाद को रेलवे जोन बनाए जाने से पूरे कोयलांचल के विकास को नई गति मिलेगी. उन्होंने जम्मू जाने वाली ट्रेन को कटरा तक विस्तारित करने, गंगा-दामोदर एक्सप्रेस को बक्सर तक चलाने, बक्सर के लिए नई ट्रेन शुरू करने और कई ट्रेनों को नियमित करने की मांग रखी.


पलामू सांसद वीडी राम ने गया-शेरघाटी-इमामगंज रेल लाइन, ट्रेनों के ठहराव व यात्री सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए. चतरा सांसद कालीचरण सिंह व गिरिडीह सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने भी अपने-अपने क्षेत्रों की रेल संबंधी समस्याओं को रखा.


महाप्रबंधक छत्रसाल सिंह ने कहा कि धनबाद मंडल ने चालू वित्तीय वर्ष में माल लदान और उससे प्राप्त आय के मामले में भारतीय रेल के सभी मंडलों में पहला स्थान हासिल किया है. कहा कि यात्रियों की सुविधा के लिए गुरपा, पाथरडीह व कतरासगढ़ स्टेशनों पर फुटओवर ब्रिज बनाए गए हैं,  चार स्टेशनों के प्लेटफॉर्म का विस्तार किया गया है तथा कोडरमा, गोमो व कतरासगढ़ में नए स्टेशन भवन तैयार किए गए हैं.


उन्होंने बताया कि धनबाद से भोपाल, पोत्तनूर, लोकमान्य तिलक टर्मिनल व भुवनेश्वर के लिए नई ट्रेन सेवाएं शुरू की गई हैं. अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत 15 स्टेशनों का कायाकल्प किया जा रहा है. एक स्टेशन-एक उत्पाद योजना के तहत 26 स्टेशनों पर स्थानीय उत्पादों के स्टॉल लगाए गए हैं.
बैठक में रेलवे अधिकारियों ने जनप्रतिनिधियों के सुझावों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए आश्वासन दिया कि प्रस्तावों पर शीघ्र कार्रवाई की जाएगी. वहीं, नीति संबंधी मामलों को रेलवे बोर्ड के समक्ष भेजा जाएगा. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही