Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : LLM की पढ़ाई शुरू करने की मांग तेज, आइसा का सिविल कोर्ट में हस्ताक्षर अभियान

आइसा के राज्य संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा ने कहा कि कोयलांचल जैसे बड़े शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्र में LLM की पढ़ाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र LLB की पढ़ाई पूरी करते हैं लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें दूसरे शहरों में जाना पड़ता है.
Advertisement
Advertisement
हस्ताक्षर अभियान चलाते आइसा के प्रतिनिधि.

Dhanbad :  धनबाद में  LLM  ( लार्ज लैंग्वेज मॉडल) की पढ़ाई शुरू कराने की मांग को लेकर ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (आइसा) अब आंदोलन के मोड में आ गई है. आइसा की धनबाद इकाई ने सोमवार को सिविल कोर्ट परिसर में  हस्ताक्षर अभियान चलाकर छात्रों और अधिवक्ताओं का समर्थन जुटाया. कहा कि यह लड़ाई अब सड़क से सदन तक लड़ी जाएगी. आइसा कार्यकर्ताओं ने कहा कि विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (BBMKU) में LLM की पढ़ाई की व्यवस्था नहीं होने से कानून के छात्रों को उच्च शिक्षा के लिए रांची, भागलपुर और अन्य शहरों का रुख करना पड़ता है.

 

आइसा के राज्य संयुक्त सचिव रितेश मिश्रा ने कहा कि कोयलांचल जैसे बड़े शैक्षणिक और औद्योगिक क्षेत्र में LLM की पढ़ाई नहीं होना दुर्भाग्यपूर्ण है. हर वर्ष बड़ी संख्या में छात्र LLB की पढ़ाई पूरी करते हैं लेकिन आगे की पढ़ाई के लिए उन्हें दूसरे शहरों में जाना पड़ता है. इससे कई छात्रों की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है. उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन और राज्य सरकार से जल्द से जल्द बीबीएमकेयू में LLM पाठ्यक्रम शुरू करने की मांग की.

 


संगठन की ओर से बताया गया कि हस्ताक्षरयुक्त मांग पत्र 14 मई 2026 को मेमको मोड़ से विनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय तक पैदल मार्च निकालकर कुलपति को सौंपा जाएगा.इस दौरान बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं के शामिल होने की संभावना है. हस्ताक्षर अभियान में बीबीएमकेयू प्रभारी दीपक महतो, अभिजीत महतो, निशा बावरी, स्नेहा, आताफ इमाम, वीरेंद्र कुमार, चेतन यादव समेत बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही