Search

 
 
 

Dhanbad  News : भू-धसान व अवैध उत्खनन के खिलाफ रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्शन

Dhanbad News : प्रदर्शन के दौरान मोर्चा की संयोजक मंडली के सदस्य राजीव रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने बीसीसीएल पर कतरास के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर कतरास के लोगों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो सकता है. स्थानीय लोगों की सुरक्षा और उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति जरूरी है.
 
रणधीर वर्मा चौक पर प्रदर्श

Dhanbad News : भू-धसान और अवैध उत्खनन के खिलाफ गुरुवार को कतरास बचाओ संघर्ष मोर्चा के बैनर तले जनआंदोलन किया गया. रणधीर वर्मा चौक पर मोर्चा के कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन कर कतरास की सुरक्षा, विस्थापन और पुनर्वास से जुड़े मुद्दों को लेकर आवाज बुलंद की.

 

 

प्रदर्शन के दौरान मोर्चा की संयोजक मंडली के सदस्य राजीव रंजन उर्फ चुन्ना यादव ने बीसीसीएल पर कतरास के लोगों की अनदेखी करने का आरोप लगाया. उन्होंने कहा कि बीसीसीएल के मेगा प्रोजेक्ट के नाम पर कतरास के लोगों के सामने विस्थापन का संकट खड़ा हो सकता है. स्थानीय लोगों की सुरक्षा और उनके भविष्य को लेकर स्पष्ट नीति जरूरी है.

 

राजीव रंजन ने आरोप लगाया कि कतरास क्षेत्र में लगातार भू-धसान और अवैध उत्खनन की घटनाएं सामने आ रही हैं. इसके बावजूद बीसीसीएल, सीआईएसएफ, डीजीएमएस और जिला प्रशासन की ओर से लोगों की सुरक्षा के लिए अपेक्षित कदम नहीं उठाए जा रहे हैं. 

 

इस दौरान उन्होंने यह भी कहा कि कतरास के लोगों को किसी भी हाल में उजड़ने नहीं दिया जाएगा और उनके हक की लड़ाई जारी रहेगी. उन्होंने चेतावनी दी कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और व्यापक किया जाएगा. जरूरत पड़ी तो आंदोलन को दिल्ली तक ले जाकर केंद्र सरकार के समक्ष कतरास के लोगों की आवाज उठाई जाएगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही