Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद डीसी का निर्देश- अल्ट्रासाउंड केंद्रों को 20 तक सुधारनी होंगी कमियां

Dhanbad News: डीसी ने सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों में जांच की दरों से संबंधित रेट चार्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया. इसका उद्देश्य आम लोगों को विभिन्न जांचों की निर्धारित दरों की जानकारी उपलब्ध कराना है
 
बैठक करते डीसी आदित्य रंजन.

Dhanbad News : धनबाद जिला प्रशासन ने अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर सख्ती बढ़ा दी है. निर्धारित मानकों में कमी पाए जाने पर नए रजिस्ट्रेशन के तीन आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया है. वहीं रजिस्ट्रेशन रिन्यूअल के लिए आए एक आवेदन को नियमों की अनदेखी का हवाला देकर रद्द कर दिया गया. धनबाद डीसी आदित्य रंजन ने स्पष्ट किया कि सभी संबंधित सेंटरों को अपनी कमियां दूर करने के लिए 20 नवंबर तक का समय दिया गया है. इसके बाद निरीक्षण कर नियमों के पालन की जांच की जाएगी.

 

इसे भी पढ़ें


डीसी शुक्रवार को पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट के तहत जिला सलाहकार समिति की बैठक कर रहे थे. बैठक में जिले में अल्ट्रासाउंड सेंटरों के नए रजिस्ट्रेशन और पुराने लाइसेंस के रिन्यूअल के आवेदनों की समीक्षा की गई. नए रजिस्ट्रेशन के लिए अए 18 आवेदनों की जांच की गई. निर्धारित मानकों में कमियां मिलने पर इनमें से तीन आवेदनों को अस्वीकृत कर दिया गया. वहीं रिन्यूअल के लिए आए 17 आवेदनों की समीक्षा में नियमों की अनदेखी पाए जाने पर एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का आवेदन निरस्त कर दिया गया.

 

डीसी अन्य संबंधित सेंटरों को पहले नोटिस जारी करने और कमियों को दूर कराने का निर्देश दिया. कहा कि मानकों का पालन सुनिश्चित करना सभी सेंटरों की जिम्मेदारी है.


20 नवंबर से एक दिसंबर तक होगा भौतिक निरीक्षण

डीसी ने कहा कि सभी संबंधित अल्ट्रासाउंड सेंटर 20 नवंबर तक कमियों को अनिवार्य रूप से दूर कर लें. इसके बाद 20 नवंबर से एक दिसंबर तक सेंटरों का भौतिक निरीक्षण किया जाएगा. निरीक्षण रिपोर्ट में कमियों के समाधान की पुष्टि होने के बाद ही अगली बैठक में रिन्यूअल पर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. उन्होंने समिति को जिले के सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों का नियमित और औचक निरीक्षण करने का निर्देश दिया.


जांच की दरों का रेट चार्ट लगाना अनिवार्य

डीसी ने सभी अल्ट्रासाउंड क्लीनिकों में जांच की दरों से संबंधित रेट चार्ट प्रमुखता से प्रदर्शित करने का भी निर्देश दिया. इसका उद्देश्य आम लोगों को विभिन्न जांचों की निर्धारित दरों की जानकारी उपलब्ध कराना है ताकि उन्हें जांच शुल्क को लेकर परेशानी न हो. बैठक में प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, कार्यपालक दंडाधिकारी नारायण राम, डॉ. विकास राणा, डॉ. राजकुमार सिंह, डॉ. राकेश इंदर सिंह समेत अन्य उपस्थित थे.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही