Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद पुलिस की रफ्तार होगी और तेज, मिलीं 40 नई बोलेरो

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने धनबाद जिला पुलिस को 40 नए बोलेरो वाहन आवंटित किये हैं. डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में इन बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया.
 
बोलेरो वाहनों को थानों के लिए रवाना करते डीसी व एसएसपी.

Dhanbad : धनबाद पुलिस को और मजबूत बनाने की दिशा में शनिवार को बड़ा कदम उठाया गया. झारखंड पुलिस मुख्यालय ने धनबाद जिला पुलिस को 40 नए बोलेरो वाहन आवंटित किये हैं. डीसी आदित्य रंजन व एसएसपी प्रभात कुमार ने पुलिस केंद्र में आयोजित समारोह में इन बोलेरो वाहनों को हरी झंडी दिखाकर थानों के लिए रवाना किया. इससे पहले दोनों अधिकारियों ने वाहनों का पूजन किया.

 


डीसी ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी पहल पर धनबाद पुलिस को अतिरिक्त वाहन उपलब्ध कराए गए हैं. नए वाहनों के शामिल होने से पुलिस की रिस्पॉन्स टाइम में सुधार होगा और किसी भी घटना पर पुलिस पहले से अधिक तेजी से मौके पर पहुंच सकेगी. अब जिले के सभी थानों में गश्ती और अन्य पुलिस गतिविधियों के लिए पर्याप्त वाहन उपलब्ध हो गए हैं. 


एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि राज्य सरकार का उद्देश्य डायल-112 सेवा की क्षमता को और प्रभावी बनाना, आम लोगों की सुरक्षा सुनिश्चित करना तथा कानून-व्यवस्था को और मजबूत करना है. इसी दिशा में धनबाद पुलिस को 40 नए महिंद्रा बोलेरो उपलब्ध कराए गए हैं.शनिवार को इन वाहनों को विभिन्न थानों में भेज दिया गया.


उन्होंने बताया कि इससे पहले भी धनबाद पुलिस को 40 बोलेरो मिल चुकी हैं. इसके अलावा पहले चरण में 115 बाइक उपलब्ध कराई गई थीं. एक सप्ताह में और 45 से 50 नई बाइक पुलिस को मिलने वाली हैं. मौके पर सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब, जिले के सभी डीएसपी व अन्य पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही