Search

 
 
 

Dhanbad News : अब कोच्चि में दम दिखाएगा धनबाद, पिकलबॉल नेशनल में 12 खिलाड़ियों का चयन

Dhanbad News : इन खिलाड़ियों का चयन 2 से 4 अक्टूबर तक केरल के कोच्चि में होने वाली 10वीं नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है.
 
चयनित खिलाड़ी व अन्य.

Dhanbad News : पिकलबॉल में शानदार प्रदर्शन करते हुए धनबाद के 12 खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता का टिकट हासिल किया है. 19 और 20 सितंबर को रांची के खेलगांव में आयोजित 5वीं झारखंड स्टेट पिकलबॉल चैंपियनशिप में धनबाद के खिलाड़ियों ने छह स्वर्ण, चार रजत और तीन कांस्य यानी कुल 13 पदक जीते.

 

इसे भी पढ़ें


बेहतर प्रदर्शन के आधार पर इन खिलाड़ियों का चयन 2 से 4 अक्टूबर तक केरल के कोच्चि में होने वाली 10वीं नेशनल पिकलबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है. राष्ट्रीय प्रतियोगिता में देशभर से करीब एक हजार खिलाड़ियों के शामिल होने की संभावना है. झारखंड से 85 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें धनबाद के 12 खिलाड़ी हैं. चयनित खिलाड़ियों में गौरव कुमार, दीपक कुमार, प्रिंस विश्वकर्मा, जिगर विश्वकर्मा, सत्यम कुमार, रबिउल खान, अंश कुमार, सूर्यांश कुमार, सत्यम विश्वकर्मा, विनय गुप्ता, मयंक राज और सोनू कुमार शामिल हैं.


राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में अंश कुमार और रबिउल खान ने स्वर्ण पदक जीता. जिगर विश्वकर्मा ने अंडर-19 सिंगल्स व आदित्य प्रजापति के साथ डबल्स में स्वर्ण हासिल किया. वहीं, गौरव कुमार ने 35 प्लस वर्ग के सिंगल्स और डबल्स दोनों में स्वर्ण पदक जीता. अन्य खिलाड़ियों ने रजत और कांस्य पदक हासिल कर टीम के पदक खाते को मजबूत किया.


झारखंड पिकलबॉल एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सह धनबाद पिकलबॉल एसोसिएशन के अध्यक्ष बी सुधीर व सचिव प्रभात कुमार ने खिलाड़ियों को बधाई देते हुए राष्ट्रीय प्रतियोगिता के लिए शुभकामनाएं दीं. जॉइंट सेक्रेटरी गौरव कुमार ने कहा कि 12 खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन धनबाद के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कोच्चि में भी बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही