Dhanbad News : यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे ने धनबाद-शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल ट्रेन की परिचालन अवधि बढ़ाने का निर्णय लिया है. रेलवे के अनुसार, ट्रेन संख्या 03639 धनबाद-शकूर बस्ती स्पेशल प्रत्येक सोमवार व शुक्रवार को चलेगी. इसके परिचालन का विस्तार 4 सितंबर से 30 नवंबर तक किया गया है.
इसे भी पढ़ें
वहीं, ट्रेन संख्या 03640 शकूर बस्ती-धनबाद स्पेशल प्रत्येक मंगलवार व शनिवार को चलेगी. इस ट्रेन के परिचालन का विस्तार 5 सितंबर से 1 दिसंबर तक किया गया है. रेलवे के इस निर्णय से धनबाद और शकूर बस्ती के बीच यात्रा करने वाले यात्रियों को अतिरिक्त सुविधा मिलेगी.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

