Search

 
 
 

Dhanbad News : कैमरों की नजर में होगा धनबाद, 53 स्थानों पर लगेंगे 193 हाईटेक CCTV

Dhanbad News: एसएसपी प्रभात कुमार ने डीसी आदित्य रंजन को पत्र भेजकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. पुलिस की इस पहल का मकसद आधुनिक तकनीक के सहारे निगरानी तंत्र को मजबूत करना और जिले में स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है.
 
फाइल फोटो.

Dhanbad News : धनबाद पुलिस ने अपराधियों की पहचान, संदिग्ध गतिविधियों पर नजर और शहर की सुरक्षा व्यवस्था को हाईटेक बनाने की दिशा में बड़ी पहल की है. जिले के शहरी और ग्रामीण इलाकों के 53 चिह्नित संवेदनशील स्थलों पर पहले चरण में 193 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया शुरू की गई है. इन कैमरों की मदद से अपराध नियंत्रण में सहायता मिलेगी. साथ ही यातायात व्यवस्था की निगरानी और आपराधिक घटनाओं की जांच भी अधिक प्रभावी हो सकेगी.

 

इसे भी पढ़ें


एसएसपी प्रभात कुमार ने डीसी आदित्य रंजन को पत्र भेजकर इस संबंध में आवश्यक कार्रवाई का अनुरोध किया है. पुलिस की इस पहल का मकसद आधुनिक तकनीक के सहारे निगरानी तंत्र को मजबूत करना और जिले में स्मार्ट पुलिसिंग को बढ़ावा देना है.


तीन तरह के कैमरे, निगरानी का दायरा होगा व्यापक

योजना के तहत तीन श्रेणियों के अत्याधुनिक कैमरे लगाए जाने हैं. इनमें 154 उच्च गुणवत्ता वाले 8 मेगापिक्सल वीएफ बुलेट आईपी कैमरे, 180 मीटर तक इन्फ्रारेड क्षमता वाले 15 पीटीजेड कैमरे और वाहनों की नंबर प्लेट की स्वतः पहचान करने वाले 24 एएनपीआर कैमरे शामिल हैं.


एएनपीआर कैमरों से वाहनों की नंबर प्लेट की पहचान की जा सकेगी. इससे संदिग्ध वाहनों की आवाजाही पर नजर रखने और जरूरत पड़ने पर जांच में मदद मिलेगी. वहीं, पीटीजेड कैमरों की मदद से दूर तक के क्षेत्रों पर निगरानी रखी जा सकेगी. उच्च गुणवत्ता वाले बुलेट आईपी कैमरे संवेदनशील स्थानों की गतिविधियों पर नजर रखने में सहायक होंगे.


कंट्रोल रूम से होगी 53 जगहों की निगरानी

इस पूरी व्यवस्था का संचालन धनबाद पुलिस नियंत्रण कक्ष से किया जाएगा. इससे जिले के अलग-अलग संवेदनशील स्थलों पर होने वाली गतिविधियों की निगरानी एक ही स्थान से संभव हो सकेगी. जरूरत पड़ने पर संबंधित क्षेत्र में पुलिस को तत्काल कार्रवाई के लिए अलर्ट भी किया जा सकेगा. साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहनों की पहचान, संदिग्ध गतिविधियों की निगरानी और भीड़भाड़ वाले इलाकों की सुरक्षा व्यवस्था पर नजर रखने में भी यह सिस्टम उपयोगी साबित हो सकता है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही