Search

 
 
 

Dhanbad News: दिशा समिति सदस्य देवेश तिवारी ने गिनाई केंद्र की उपलब्धियां

केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर राज्य स्तरीय दिशा समिति (ग्रामीण विकास मंत्रालय) के सदस्य देवेश तिवारी ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन, सामाजिक कल्याण, आधारभूत संरचना और जनजातीय विकास के क्षेत्र में हुई प्रगति को सरकार की उपलब्धि बताया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad: केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल को लेकर राज्य स्तरीय दिशा समिति (ग्रामीण विकास मंत्रालय) के सदस्य देवेश तिवारी ने शनिवार को सर्किट हाउस में प्रेस वार्ता की. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में विकास, सुशासन, सामाजिक कल्याण, आधारभूत संरचना और जनजातीय विकास के क्षेत्र में हुई प्रगति को सरकार की उपलब्धि बताया.

 

Uploaded Image

देवेश तिवारी ने गिनाई केंद्र सरकार की उपलब्धियां

देवेश तिवारी ने कहा कि 2014 से 2026 के बीच गरीब कल्याण, स्वास्थ्य, आवास, डिजिटल समावेशन और किसान सहायता के क्षेत्र में कई योजनाएं लागू हुईं. उन्होंने बताया कि जनधन योजना के तहत 58 करोड़ से अधिक बैंक खाते खोले गए हैं. आयुष्मान भारत, प्रधानमंत्री आवास, उज्ज्वला जैसी योजनाओं से बड़ी संख्या में लोगों को लाभ मिला है. पीएम किसान सम्मान निधि के तहत किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता दी जा रही है.

 

इसे भी पढ़ें:

 

झारखंड में देवघर एम्स, एयरपोर्ट, जल जीवन मिशन, रेलवे आधुनिकीकरण और सड़क परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए, उन्होंने कहा कि राज्य में 50 हजार करोड़ रुपये से अधिक की विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास हुआ है.

 

जनजातीय विकास के लिए पीएम-जनमन और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार गरीब, युवा, किसान और महिलाओं को केंद्र में रखकर विकास योजनाओं को आगे बढ़ा रही है. प्रेस वार्ता में मुकेश पांडेय, महंत पांडेय, तमाल राय, आशीष दुबे और हर्ष सिंह समेत अन्य लोग मौजूद थे.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही