Search

 
 
 

Dhanbad News : मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप में करोड़ों की परिसंपत्तियों का वितरण व योजनाओं का लाभ

Dhanbad : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से रविवार को बीसीसीएल के अनुपूर्णा भवन में मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप का आयोजिन किया गया. शिविर में करोड़ों रूपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. लाभुकों को मुआवजा राशि, नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ व विधिक सहायता एक ही मंच से उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम में न्यायपालिका, जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों ने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डालसा) की ओर से रविवार को बीसीसीएल के अनुपूर्णा भवन में मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप का आयोजिन किया गया. शिविर में करोड़ों रूपये की परिसंपत्तियों का वितरण किया गया. लाभुकों को मुआवजा राशि, नियुक्ति पत्र, विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ व विधिक सहायता एक ही मंच से उपलब्ध कराई गई. कार्यक्रम में न्यायपालिका, जिला प्रशासन और बीसीसीएल के अधिकारियों ने लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया.

 

 

Uploaded Image

 

 

इसे भी पढ़े...

 

अधिकार आपका, प्रयास हमारा' अभियान के तहत आयोजित इस मेगा कैंप में प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश सह जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अध्यक्ष निकेश कुमार सिन्हा ने विभिन्न विभागों के चयनित लाभुकों के बीच करोड़ों रूपये मूल्य की परिसंपत्तियों का वितरण किया.

 

 

इस अवसर पर बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल, सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव, ग्रामीण एसपी, अपर समाहर्ता प्रदीप कुमार शुक्ला, धनबाद बार एसोसिएशन के पदाधिकारी, न्यायिक अधिकारी और विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद थे. 

 


कार्यक्रम स्थल पर विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए थे. जहां लोगों को सरकारी योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ मौके पर ही परामर्श व आवश्यक सहायता उपलब्ध कराई गई. प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश ने सभी स्टॉलों का निरीक्षण किया और लाभुकों से संवाद कर उनकी समस्याएं भी सुनीं.

 

 

प्रधान जिला व सत्र न्यायाधीश निकेश कुमार सिन्हा ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों तक निःशुल्क व त्वरित न्याय पहुंचाने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहा है. उन्होंने बताया कि 90 दिवसीय विधिक जागरूकता अभियान के तहत गांवों, पंचायतों व विद्यालयों में लगातार शिविर आयोजित कर लोगों को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया जा रहा है.

 

 

बीसीसीएल के सीएमडी मनोज अग्रवाल ने कहा कि सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत बीसीसीएल हमेशा समाज के कमजोर और जरूरतमंद वर्गों के साथ खड़ा है. वहीं सिटी एसपी ऋत्विक श्रीवास्तव ने कहा कि ऐसे शिविर यह सुनिश्चित करते हैं कि कोई भी पात्र व्यक्ति सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे. उन्होंने कहा कि प्रशासन भविष्य में भी इस तरह के जनहितकारी कार्यक्रमों का आयोजन करता रहेगा.

 

 

शिविर के दौरान कविता देवी के स्वयं सहायता समूह को 3 करोड़ 76 लाख रुपये का चेक प्रदान किया गया. पप्पू पासवान को भूमि अधिग्रहण के एवज में 29 लाख रुपये का मुआवजा दिया गया. वहीं रिया कुमारी, सरिता कुमारी और अंजली कुमारी को नियुक्ति पत्र सौंपे गए. हाथियों के हमले से प्रभावित रविलाल मुर्मु को भी मुआवजा राशि प्रदान की गई. इसके अलावा दर्जनों अन्य लाभुकों को नियुक्ति पत्र, स्वीकृति पत्र और विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ वितरित किया गया.

 

 

मेगा लीगल इंपावरमेंट कैंप ने यह संदेश दिया कि जब न्यायपालिका, जिला प्रशासन और सार्वजनिक उपक्रम मिलकर कार्य करते हैं तो न्याय केवल अदालतों तक सीमित नहीं रहता बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर जनविश्वास और समावेशी विकास को भी मजबूत करता है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही