Dhanbad News : धनबाद में होमगार्ड बहाली में चयनित पूर्वी टुंडी प्रखंड के अभ्यर्थियों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन व मेडिकल जांच सोमवार से समाहरणालय में शुरू हुई. डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि निर्धारित तिथियों पर मेडिकल जांच और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन में अनुपस्थित रहने वाले अभ्यर्थियों को 1 सितंबर को अंतिम अवसर दिया जाएगा. मंगलवार को टुंडी और बलियापुर के चयनित अभ्यर्थियों का मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन होगा.
धनबाद की खबरों के लिए यहां क्लिक करें
इसे भी पढ़ें
उन्होंने बताया कि वेरिफिकेशन के दौरान अभ्यर्थियों को आवेदन में प्रस्तुत सभी प्रमाणपत्रों की मूल प्रति, स्व-अभिप्रमाणित छायाप्रति व चार पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो के साथ स्वयं उपस्थित होना अनिवार्य है. मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए चार जांच टीमें गठित की गई हैं. प्रशासन की ओर से पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया जा रहा है.
डीसी ने स्पष्ट किया कि फर्जी दस्तावेज प्रस्तुत करने या किसी भी तरह की धोखाधड़ी का प्रयास करने पर झारखंड प्रतियोगी परीक्षा अधिनियम, 2023 और भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस), 2023 के तहत सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. कहा कि जिला प्रशासन ने पारदर्शी तरीके से होमगार्ड बहाली की परीक्षा सफलतापूर्वक संपन्न कराई है. मेडिकल और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन की प्रक्रिया भी पूरी पारदर्शिता के साथ कराई जाएगी. सत्यापन प्रक्रिया के दौरान होमगार्ड कमांडेंट सूर्यकांत कुमार, मेडिकल टीम के डॉ. अमन चिराग, डॉ. एसके गुप्ता, सीएचओ विजाला कुमारी सहित अन्य मौजूद रहे.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

