Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में पेयजल संकट, व्यापारियों ने तालाब में उतरकर जताया विरोध

झरिया में गहराते पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को व्यापारियों और समाजसेवियों ने अनोखे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया. झरिया के आनंद भवन तालाब में उतरकर झमाडा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
 
तालाब में उतरकर विरोध करते लोग.

Dhanbad : झरिया में गहराते पेयजल संकट को लेकर मंगलवार को व्यापारियों और समाजसेवियों ने अनोखे अंदाज में विरोध-प्रदर्शन किया. झरिया के आनंद भवन तालाब में उतरकर झमाडा प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और क्षेत्र में नियमित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने की मांग की.

 


प्रदर्शनकारियों का कहना था कि झरिया की लाखों की आबादी इन दिनों गंभीर जल संकट से जूझ रही है. लोगों को पीने के पानी के लिए भटकना पड़ रहा है, लेकिन अधिकारी समस्या के समाधान के प्रति गंभीर नहीं हैं. तालाब में उतरकर किया गया यह प्रदर्शन झमाडा प्रबंधन को जगाने और उसकी कार्यशैली के प्रति जनता के आक्रोश को दिखाने का प्रतीक है.


वक्ताओं ने कहा कि झरिया के लोगों को अब भी पेयजल जैसी बुनियादी सुविधा के लिए संघर्ष करना पड़ रहा है. यह स्थिति दुर्भाग्यपूर्ण है और जिम्मेदार अधिकारियों को इस पर गंभीरता से काम करना चाहिए. उन्होंने झरिया की बदहाल सड़कों व जलनिकासी व्यवस्था पर भी सवाल उठाया. कहा कि हल्की बारिश में भी अधिकतर सड़कें जलमग्न हो जाती हैं, जिससे आवागमन प्रभावित होता है. 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही