Search

 
 
 

Dhanbad News: धनबाद-बंधुआ रेलखंड का DRM ने किया विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण, सुरक्षा का लिया जायजा

रेल परिचालन की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबाद–बंधुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर सुरक्षा और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.
 

Dhanbad: रेल परिचालन की सुरक्षा और बुनियादी ढांचे को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से शुक्रवार को धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने धनबादबंधुआ रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने रेलखंड पर सुरक्षा और विभिन्न विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया.

 

इसे भी पढ़ें:

 

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने रेलखंड में सिग्नलिंग व्यवस्था, पुल-पुलियों, सुरंगों (टनल) तथा अन्य संरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का गहन निरीक्षण किया. उन्होंने निमियाघाट और पारसनाथ स्टेशन के बीच स्थित लिमिटेड हाइट सबवे (एलएचएस) का भी अवलोकन कर वहां उपलब्ध सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की.

इसके बाद डीआरएम ने पारसनाथ और हजारीबाग रोड रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान स्टेशन परिसर, फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) और चल रहे विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को गुणवत्ता और समयबद्ध तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए.

 

निरीक्षण के क्रम में उन्होंने गझंडी स्टेशन के पैनल रूम, रिले रूम तथा अन्य महत्वपूर्ण तकनीकी इकाइयों का भी निरीक्षण किया.डीआरएम ने रेलवे की संरक्षा प्रणाली और तकनीकी मानकों के अनुपालन की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को सुरक्षा मानकों से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करने के निर्देश दिए.

 

इस अवसर पर धनबाद मंडल के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी भी मौजूद रहे. निरीक्षण का मुख्य उद्देश्य रेल यात्रियों को सुरक्षित, सुगम और बेहतर रेल सेवाएं उपलब्ध कराने के साथ-साथ चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की निगरानी करना था.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही