Search

 
 
 

Dhanbad News : डीआरएम ने बरवाडीह समेत कई रेलवे स्टेशनों का किया निरीक्षण

डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को बरवाडीह व आसपास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों व आधारभूत संरचनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.
 
स्टेशन का निरीक्षण करते डीआरएम अखिलेश कुमार मिश्र.

Dhanbad : धनबाद रेल मंडल के डीआरएम अखिलेश मिश्र ने शुक्रवार को बरवाडीह रेल खंड का दौरा किया. उन्होंने बरवाडीह व आसपास के रेलवे स्टेशनों का निरीक्षण किया. इस दौरान सुरक्षा, परिचालन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, नॉन-इंटरलॉकिंग कार्यों व आधारभूत संरचनाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए.


डीआरएम ने मंगरा, बरवाडीह व छीपादोहर स्टेशनों पर नव-निर्मित स्टेशन भवनों का भी निरीक्षण किया. वहां उपलब्ध यात्री सुविधाओं, बुनियादी ढांचे व चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए गुणवत्ता व समय पर कार्य पूरा करने पर जोर दिया. उन्होंने मंगरा–बरवाडीह–मैकलुस्कीगंज रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग निरीक्षण किया. रेलवे ट्रैक, सिग्नल व्यवस्था, सुरक्षा मानकों व परिचालन से जुड़े पहलुओं का अवलोकन कर अधिकारियों को सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश दिए.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही