- झारखंड स्थापना दिवस समारोह में सीएम हेमंत सोरेन ने किया सम्मानित
Dhanbad News : वर्दी की जिम्मेदारी निभाते हुए साहस और कर्तव्यनिष्ठा की मिसाल पेश करने वाले धनबाद के डीएसपी (विधि-व्यवस्था) प्रकाश सोय को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है. झारखंड स्थापना दिवस के अवसर पर रांची में आयोजित समारोह में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उन्हें सम्मानित किया.
इसे भी पढ़ें
अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में साहस और सूझबूझ के लिए उन्हें यह सम्मान मिला है. प्रकाश सोय की इस उपलब्धि से धनबाद पुलिस महकमे में खुशी और गर्व का माहौल है.
रांची में तैनाती के दौरान दिखाया था साहस
प्रकाश सोय वर्ष 2012 बैच के पुलिस अधिकारी हैं. वर्ष 2024 में रांची में पदस्थापन के दौरान उन्होंने अपराधियों के खिलाफ कई प्रभावी और सख्त कार्रवाई की थी. इस दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में उन्होंने साहस, सूझबूझ और नेतृत्व क्षमता का परिचय दिया था.पुलिस सेवा में उनके इसी योगदान को देखते हुए विभाग की ओर से उन्हें वीरता पदक के लिए सम्मानित किया गया.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

