Search

 
 
 

Dhanbad News : टक्कर के बाद ई-रिक्शा चालकों ने कार सवार को पीटा, दो हिरासत में

Dhanbad News : बताया जाता है कि बेकारबांध के समीप मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा और कार के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद ई-रिक्शा चालक ने कार सवार से वाहन की मरम्मत कराने के लिए पैसे की मांग की. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई.
 
घटनास्थल पर पुलिस

Dhanbad News : शहर के बेकारबांध के समीप मंगलवार की रात ई-रिक्शा और कार की टक्कर के बाद जमकर हंगामा और मारपीट हो गई. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे दर्जनों ई-रिक्शा चालकों ने कार सवार से कथित तौर पर मारपीट शुरू कर दी. घटना से मुख्य सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया.

 

इसे भी पढ़ें...

 

बताया जाता है कि बेकारबांध के समीप मुख्य सड़क पर ई-रिक्शा और कार के बीच टक्कर हो गई. टक्कर इतनी जोरदार थी कि ई-रिक्शा पलट गया और क्षतिग्रस्त हो गया. इसके बाद ई-रिक्शा चालक ने कार सवार से वाहन की मरम्मत कराने के लिए पैसे की मांग की. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों के बीच बहसबाजी शुरू हो गई.

 

इसी दौरान बड़ी संख्या में ई-रिक्शा चालक मौके पर पहुंच गए और कार सवार के साथ मारपीट करने लगे. सड़क पर अचानक भीड़ जुटने और हंगामा शुरू होने से आसपास के दुकानदारों और खरीदारी करने पहुंचे लोगों में भी दहशत फैल गई.

 

घटना की सूचना मिलते ही गश्ती दल की पुलिस मौके पर पहुंची और हंगामा कर रही भीड़ को वहां से खदेड़ा. पुलिस ने मौके से दो युवकों को हिरासत में लिया और उन्हें थाना ले गई.

 

इस संबंध में धनबाद थाना के एसआई वर्षा ने बताया कि मारपीट की सूचना पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची थी. पुलिस ने हंगामा शांत करा दिया है और मामले में दो युवकों को हिरासत में लिया गया है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही