Search

 
 
 

Dhanbad News : झरिया में 6 ठिकानों पर ED की रेड पूरी, चासनाला में जारी, अहम दस्तावेज जब्त

अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की झरिया क्षेत्र में छह ठिकानों पर छापेमारी मंगलवार की शाम पूरी हो गई. जबकि चासनाला निवासी इंतियाज अली के आवास पर तलाशी अभियान जारी है.
 
छापेमारी के दौरान तैनात सुरक्षा टीम.

Dhanbad : अवैध कोयला कारोबार और उससे जुड़े वित्तीय नेटवर्क की जांच के तहत प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की झरिया क्षेत्र में छह ठिकानों पर छापेमारी मंगलवार की शाम पूरी हो गई. जबकि चासनाला निवासी इंतियाज अली के आवास पर तलाशी अभियान जारी है.

 


सूत्रों के अनुसार, ईडी की टीम ने झरिया के लोदना स्थित हुचूकटांड़ में गणेश यादव के आवास, शिमला बहाल में रंजीत सिंह, ओम प्रकाश सिंह और विजय पासवान के ठिकानों तथा चौथाई कुल्ली में सुभाष साव के आवास पर छापेमारी पूरी कर ली है. इन स्थानों पर अधिकारियों ने कई घंटों तक दस्तावेजों की जांच, पूछताछ व तलाशी अभियान चलाया.


बताया जा रहा है कि ईडी की टीम गणेश यादव और शुभम साव के ठिकानों से कथित अवैध कोयला कारोबार से जुड़े कई महत्वपूर्ण दस्तावेज, वित्तीय अभिलेख और अन्य साक्ष्य अपने साथ ले गई है. इन दस्तावेजों की जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी.


वहीं, चासनाला निवासी इंतियाज अली के आवास पर ईडी की कार्रवाई समाचार लिखे जाने तक जारी थी. ईडी के अधिकारी दस्तावेजों की गहन जांच के साथ-साथ अन्य आवश्यक साक्ष्य भी जुटा रहे हैं.


सूत्रों का कहना है कि धनबाद में ईडी की यह कार्रवाई अवैध कोयला कारोबार, उससे जुड़े आर्थिक लेन-देन और कथित सिंडिकेट की गतिविधियों की व्यापक जांच का हिस्सा है. जांच के दौरान मिले दस्तावेजों और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर आने वाले दिनों में कई नए खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है.


हालांकि ईडी की ओर से अब तक छापेमारी में बरामद सामग्री या जांच की प्रगति को लेकर कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है. एजेंसी की कार्रवाई अभी भी जारी है और जांच पूरी होने के बाद विस्तृत जानकारी सामने आने की उम्मीद है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही