Dhanbad : चर्चित केके पॉलिटेक्निक उप डाकघर घोटाला मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की टीम ने शुक्रवार को धनबाद के लोयाबाद तीन नंबर निवासी पंकज चौहान के आवास पर छापेमारी की. कार्रवाई के दौरान पंकज चौहान घर पर नहीं मिला. ईडी की टीम उसे गिरफ्तार करने के उद्देश्य से पहुंची थी.
ईडी की कार्रवाई की सूचना मिलते ही लोयाबाद क्षेत्र में लोगों की भीड़ जुट गई और पूरे इलाके में मामले को लेकर चर्चा का माहौल बन गया. सूत्रों के मुताबिक घोटाले की जांच के सिलसिले में ईडी ने पंकज चौहान को पूछताछ के लिए कई बार समन और नोटिस जारी किए थे, लेकिन वह किसी भी नोटिस पर उपस्थित नहीं हुआ. लगातार अनुपस्थित रहने के बाद एजेंसी ने उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई तेज कर दी है.
पहले भी जा चुका है जेल
जांच एजेंसी के अनुसार, इस मामले में पंकज चौहान पहले भी जेल जा चुका है. जांच के दौरान यह भी सामने आया कि उसके बैंक खाते में 2,89,12,600 रुपये ट्रांसफर किए गए थे जिन्हें बाद में निकाल लिया गया. ईडी इसी संदिग्ध वित्तीय लेन-देन की गहन जांच कर रही है.
Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.


Leave a Comment