Search

 
 
 

Dhanbad News : तंत्र-मंत्र के नाम पर बुजुर्ग महिला से लाखों के गहने की ठगी, जांच में जुटी पुलिस

शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बिसुनपुर नाला के समीप रहने वाली 70 वर्षीय राजकुमारी देवी तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का शिकार हो गईं. ठग खुद को समस्या का समाधान करने वाला बताकर उनके सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad :  शहर के सदर थाना क्षेत्र स्थित बिसुनपुर नाला के समीप रहने वाली 70 वर्षीय राजकुमारी देवी तंत्र-मंत्र के नाम पर ठगी का शिकार हो गईं. ठग खुद को समस्या का समाधान करने वाला बताकर उनके सोने के आभूषण लेकर फरार हो गया. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

Uploaded Image

जानकारी के अनुसार, त्रिलोकी यादव की पत्नी राजकुमारी देवी अपने घर के पास थीं. इसी दौरान काले कपड़े पहने हुए दो लोग वहां आए और उनसे बातचीत की. ठगों ने दावा किया कि तंत्र-मंत्र के जरिए घर की सभी परेशानियां दूर हो जाएंगी.

 

ठगों ने बुजुर्ग महिला को अपनी बातों में फंसा लिया और पूजा-अनुष्ठान करने की बात कहकर शरीर पर पहने सभी सोने के आभूषण उतारकर गमछा में रखने को कहा. महिला ने ठीक वैसा ही किया. इसके ठगों ने महिला से कहा कि गमछा रखकर 51 कदम पीछे मुड़कर चलें, तभी तंत्र-मंत्र की प्रक्रिया पूरी होगी.

 

महिला जैसे ही उनकी बातों पर विश्वास कर 51 कदम पीछे चलीं ठग गहनों से भरा गमछा लेकर मौके से फरार हो गए. वापस लौटने पर महिला ने देखा कि दोनों ठग गायब हैं. तब उन्हें एहसास हुआ कि उनके साथ ठगी हुई है. इस घटना के बाद राजकुमारी देवी का रो-रोकर बुरा हाल है.

 

घटना के बाद राजकुमारी देवी ने पास के थाना को जानकारी दी. सूचना मिलते ही सदर थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई. पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है. वहीं पुलिस ने लोगों से तंत्र-मंत्र, झाड़-फूंक या चमत्कार के नाम पर किसी भी अनजान व्यक्ति की बातों में न आने की अपील की है. साथ ही किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने को कहा है. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही