Search

 
 
 

Ranchi News : रातू रोड से हरमू चौक तक चला निगम का बुलडोजर

राजधानी रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को रातू रोड से हरमू चौक तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने गया. नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे, शेड और अवैध कब्जों को हटाया. वहीं कई ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानों को जब्त कर ट्रकों में लादकर अपने साथ ले गई.
 
  • रांची नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान
  • रातू रोड से हरमू चौक तक चला बुलडोजर

Ranchi :    राजधानी रांची को अतिक्रमण मुक्त बनाने के लिए नगर निगम का अतिक्रमण हटाओ अभियान जारी है. इसी कड़ी में गुरुवार को रातू रोड से हरमू चौक तक सड़क और फुटपाथ पर किए गए अतिक्रमण को जेसीबी से हटाने गया. नगर निगम की टीम ने सड़क किनारे बने अस्थायी ढांचे, शेड और अवैध कब्जों को हटाया. वहीं कई ठेले-खोमचे और अस्थायी दुकानों को जब्त कर ट्रकों में लादकर अपने साथ ले गई. 

 

Uploaded Image

 

नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार, अभियान शुरू करने से पहले संबंधित दुकानदारों को चेतावनी दी गई थी कि वे सड़क और फुटपाथ की सरकारी जमीन पर दुकान, शेड या अन्य निर्माण न करें. इसके बावजूद कई लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया, जिसके बाद निगम की टीम ने कार्रवाई की.

 

अभियान के दौरान सड़क किनारे लगाए गए शेड को जेसीबी से तोड़ा गया. वहीं, फुटपाथ पर संचालित कई छोटी दुकानों और ठेलों को हटाकर जब्त कर लिया गया. कार्रवाई के दौरान पुलिस बल भी मौजूद रहा, ताकि किसी तरह की अप्रिय स्थिति न बने.

 

स्थानीय दुकानदारों और आसपास के लोगों ने नगर निगम की कार्रवाई पर नाराजगी जताई. उनका कहना है कि वे लंबे समय से यहां दुकान लगा रहे हैं और अचानक बिना बताए बुलडोजर चलने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है. 


नगर निगम का कहना है कि शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान आगे भी जारी रहेगा. अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि जिन लोगों ने अब भी सड़क या फुटपाथ पर अतिक्रमण कर रखा है, उन्हें निर्धारित समय के भीतर स्वयं हटाने का अवसर दिया जा रहा है. इसके बाद भी अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो निगम नियमानुसार बुलडोजर चलाकर उसे हटाएगा. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही