Search

 
 
 

Dumka :  ACB ने SDO कार्यालय के कर्मी को पांच हजार रिश्वत लेते किया गिरफ्तार

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में एसीबी की दुमका टीम ने सरैयाहाट अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के एक कर्मी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मी की पहचान आनंद कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है.
 
दुमका जिले की खबरें

Dumka :  झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ एंट्री करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की कार्रवाई लगातार जारी है, इसी कड़ी में एसीबी की दुमका टीम ने सरैयाहाट अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के एक कर्मी को पांच हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार कर्मी की पहचान आनंद कुमार भारद्वाज के रूप में हुई है.

 

जानकारी के अनुसार, आनंद कुमार भारद्वाज ने एक सरकारी कागजात की प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के बदले शिकायतकर्ता से पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगने की थी. शिकायत मिलने के बाद एसीबी ने मामले का सत्यापन कराया, जिसमें आरोप सही पाए गए. 

 

इसके बाद एसीबी ने जाल बिछाया और गुरुवार को आनंद कुमार भारद्वाज को शिकायतकर्ता से पांच हजार लेते रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया.  गिरफ्तारी के बाद आरोपी को पूछताछ के लिए दुमका स्थित एसीबी कार्यालय ले जाया गया. इस कार्रवाई के बाद संबंधित कार्यालय समेत अन्य सरकारी विभागों में भी चर्चा का माहौल है.

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही