Search

 
 
 

Latehar News : भालू के हमले में दो युवक घायल, रेफर

जिले के महुआडांड़ वन प्रक्षेत्र में इन दिनों जंगली भालुओं का आतंक बढ़ गया है. वन प्रक्षेत्र के जरहाटोली जंगल में बुधवार की देर शाम जंगली भालू के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों की पहचान कमलेश नगेसिया (16) पिता बिरेंद्र नगेसिया तथा प्रमोद केरकेट्टा (18) पिता धीरजू केरकेट्टा (दोनों जरहाटोली)  के रूप में हुई है.
 
Latehar News

Latehar :  जिले के महुआडांड़ वन प्रक्षेत्र में इन दिनों जंगली भालुओं का आतंक बढ़ गया है. वन प्रक्षेत्र के जरहाटोली जंगल में बुधवार की देर शाम जंगली भालू के हमले में दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए है. घायलों की पहचान कमलेश नगेसिया (16) पिता बिरेंद्र नगेसिया तथा प्रमोद केरकेट्टा (18) पिता धीरजू केरकेट्टा (दोनों जरहाटोली)  के रूप में हुई है.  

 

Uploaded Image

 

बताया जाता है कि दोनों युवक जंगल में पुट्टू (जंगली मशरूम) चुनने गए थे. इसी दौरान झाड़ियों के पीछे से अचानक एक भालू ने उन पर हमला कर दिया. जब दोनों युवक ने शोर मचाना शुरू किया तो आसपास के लोग दौड़े और भालू को वहां से भगाया.

 

ग्रामीणों ने दोनों घायलों को अस्‍पताल पहुंचाने के लिए 108 एंबुलेंस को फोन किया. लेकिन काफी देर तक एंबुलेंस नहीं पहुंची तो स्‍थानीय लोग दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, महुआडांड़ ले गए. यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्‍हें बेहतर इलाज के लिए लातेहार रेफर कर दिया गया.  

 

इधर भालू के हमले की सूचना मिलने पर वनपाल गुरूदयाल सिंह और वन विभाग की टीम अस्पताल पहुंची. वनपाल ने विभाग की ओर से दोनों घायलों को तत्काल राहत के लिए नगद सहायता प्रदान की. बता दें कि यह कोई पहली बार नहीं है, जब भालू ने हमला किया है. इससे पहले भी तीन भालुओं ने एक युवक पर हमला किया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था. 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही