Search

 
 
 

Dhanbad News : बरवाअड्डा में हाथियों का तांडव, फसल रौंदी, दहशत में ग्रामीण

Dhanbad News: ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर शाम हाथियों का झुंड गांव के पास पहुंचा. सबसे पहले हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को रौंदना शुरू कर दिया. इसके बाद हाथियों का झुंड गांव के अंदर पहुंच गया और प्रभु झांझी के घर की दीवार तोड़ दी.
 
मशाल जलाकर हाथियों को भगाते ग्रामीण.

Dhanbad News : धनबाद जिले के बरवाअड्डा थाना क्षेत्र के भोलमारा गांव में शनिवार देर शाम जंगली हाथियों के झुंड ने जमकर उत्पात मचाया. 25 से 26 हाथियों के झुंड ने खेतों में तैयार धान की फसल को रौंद दिया. इसके बाद हाथियों का झुंड गांव में घुस गया और पूर्व मुखिया स्वर्गीय प्रभु झांझी के घर की दीवार क्षतिग्रस्त कर दी. पूरे गांव में दहशत का माहौल है. ग्रामीण रतजगा कर अपने घर और गांव की निगरानी करने को मजबूर हैं.

 

इसे भी पढ़ें


ग्रामीणों के अनुसार शनिवार देर शाम हाथियों का झुंड गांव के पास पहुंचा. सबसे पहले हाथियों ने खेतों में लगी धान की फसल को रौंदना शुरू कर दिया. इसके बाद हाथियों का झुंड गांव के अंदर पहुंच गया और प्रभु झांझी के घर की दीवार तोड़ दी.


हाथियों के घर में घुसने की आहट मिलते ही परिवार के सदस्य समय रहते बाहर निकल गए. इससे बड़ा हादसा टल गया. घटना के बाद गांव में अफरा-तफरी मच गई. ग्रामीणों ने एकजुट होकर मशाल जलाई और काफी मशक्कत के बाद हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा.


सूचना मिलने के बाद वन विभाग की टीम भोलमारा गांव पहुंची और स्थिति का जायजा लिया. ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का झुंड अभी भी आसपास के जंगल में मौजूद है, जिससे लोगों में भय बना हुआ है. ग्रामीण रातभर जागकर अपने घरों और परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं.


ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के झुंड को गांव और आबादी वाले क्षेत्र से दूर खदेड़ने के लिए तत्काल कार्रवाई करने के साथ फसल और मकान को हुए नुकसान का आकलन कर उचित मुआवजा देने की मांग की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही