Search

 
 
 

Dhanbad News : धनबाद में गैस एजेंसी में काम के दौरान कर्मचारी की मौत, लोगों का हंगामा

Dhanbad News: मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को गैस एजेंसी पहुंचे और जमकर हंगाम किया. एजेंसी में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया.
 
एजेंसी में ताला जड़कर प्रदर्शन करते लोग.
  • मुआवजे की मांग को लेकर गैस एजेंसी में जड़ा ताला, प्रदर्शन 

Dhanbad News : धनबाद की विनोद गैस एजेंसी में काम के दौरान एक कर्मचारी की मौत हो गई. मृतक की पहचान इकराम उर्फ मल्लू अंसारी के रूप में हुई है. गैस सिलेंडर उठाने के दौरान अचानक उसके सीने में दर्द उठा. उसे तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान गुरुवार को उसकी मौत हो गई.

 

इसे भी पढ़ें


मृतक के परिजन और स्थानीय लोग मुआवजे की मांग को लेकर शुक्रवार को गैस एजेंसी पहुंचे और जमकर हंगाम किया. एजेंसी में ताला जड़ कर प्रदर्शन किया. परिजनों के अनुसार मल्लू अंसारी पिछले 19 वर्षों से एजेंसी में काम कर रहे थे. उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है. परिवार में उनकी पत्नी और दो बच्चे हैं.


परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद एजेंसी प्रबंधन ने मुआवजा देने का आश्वासन दिया था, लेकिन सुबह होते ही अपने वादे से मुकर गया. पार्षद मुनिलाल रविदास ने कहा कि कर्मचारी की मौत काम के दौरान हुई है इसलिए एजेंसी मालिक को उसके परिवार को मुआवजा देना होगा. जब तक मुआवजा नहीं मिलता है, एजेंसी बंद रहेगी.


इधर एजेंसी में ताला लगने से गैस सिलेंडर लेने पहुंचे उपभोक्ताओं को भी परेशानी उठानी पड़ रही है. खबर लिखे जाने तक मुआवजे की मांग को लेकर एजेंसी के बाहर प्रदर्शन जारी था.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही