Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : LIC में सरकारी हिस्सेदारी घटाने के खिलाफ कर्मचारियों का प्रदर्शन

भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में सरकार की हिस्सेदारी और कम करने के निर्णय के खिलाफ बुधवार को धनबाद सहित हजारीबाग मंडल के सभी कार्यालयों में बीमा कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया.
Advertisement
Advertisement
कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते संघ के पदाधिकारी व एसआईसी कर्मी.

Dhanbad : भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) में सरकार की हिस्सेदारी और कम करने के निर्णय के खिलाफ बुधवार को धनबाद सहित हजारीबाग मंडल के सभी कार्यालयों में बीमा कर्मियों ने विरोध-प्रदर्शन किया. अखिल भारतीय बीमा कर्मचारी संघ के आह्वान पर आयोजित इस प्रदर्शन में कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से ऑफर फॉर सेल (OFS) के निर्णय को तत्काल वापस लेने की मांग की.

 


बीमा कर्मचारी संघ, हजारीबाग मंडल के बैनर तले धनबाद सहित मंडल के सभी 37 एलआईसी कार्यालयों के बाहर कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराया. संघ के मंडलीय महासचिव जगदीश चंद मित्तल ने कहा कि सरकार ने 2.5 प्रतिशत इक्विटी बिक्री के साथ 4 प्रतिशत तक का ग्रीनशू विकल्प भी रखा है. इससे कुल विनिवेश 6.5 प्रतिशत तक पहुंच सकता है. उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राजकोषीय घाटे की भरपाई के लिए सार्वजनिक उपक्रमों में अपनी हिस्सेदारी बेच रही है.


संघ के मंडलीय अध्यक्ष हेमंत मिया ने कहा कि सरकार चालू वित्तीय वर्ष में कई सार्वजनिक उपक्रमों के शेयर बेचकर हजारों करोड़ रुपये जुटा चुकी है. संगठन सचिव अमित कुमार ने भी विचार रखे. कर्मचारियों ने केंद्र सरकार से एलआईसी में हिस्सेदारी घटाने के फैसले को वापस लेने की मांग की. चेतावनी दी कि यदि निर्णय पर पुनर्विचार नहीं किया गया, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही