Search

 
 
 

Dhanbad News : केंदुआडीह में गैस रिसाव प्रभावित सड़क की खुदाई शुरू, तकनीकी रिपोर्ट के बाद होगा निर्णय

केंदुआडीह में भू-धंसान व गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को दोबारा खोलने की दिशा में शुक्रवार से अहम कदम उठाया गया. BCCL की टीम ने जेसीबी से सड़क के प्रभावित हिस्से की खुदाई शुरू कर दी है.
 
सुरक्षा घेरे में हो रही सड़क की खुदाई.

Dhanbad : धनबाद जिले के केंदुआडीह में भू-धंसान व गैस रिसाव से क्षतिग्रस्त हुई धनबाद-बोकारो मुख्य सड़क को दोबारा खोलने की दिशा में शुक्रवार से अहम कदम उठाया गया. छह-सात महीने से बंद इस सड़क की वास्तविक स्थिति जानने के लिए BCCL की टीम ने जेसीबी से सड़क के प्रभावित हिस्से की खुदाई शुरू कर दी है.

 


डीसी आदित्य रंजन ने बताया कि सड़क को दोबारा शुरू करने को लेकर 7 जुलाई को जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकार, एसएसपी, जनप्रतिनिधियों, बीसीसीएल व तकनीकी संस्थानों के साथ बैठक हुई थी. बैठक में प्रभावित क्षेत्र की वैज्ञानिक तरीके से जांच और खुदाई कर वास्तविक स्थिति का पता लगाने का सुझाव आया था. इसके बाद बीसीसीएल ने खुदाई कार्य के लिए स्टैंडर्ड ऑपरेटिंग प्रोसीजर (SOP) तैयार किया और शुक्रवार से जेसीबी के जरिए खुदाई का काम शुरू किया.


खुदाई स्थल पर बीसीसीएल की तकनीकी टीम के साथ सुरक्षा बल और तकनीकी संस्थानों की टीम को भी तैनात किया गया है. पूरे प्रभावित क्षेत्र को सुरक्षा घेरे में लिया गया है. ताकि खुदाई के दौरान किसी तरह की अप्रिय घटना न हो.


प्रशासन के अनुसार, खुदाई के बाद विशेषज्ञों की तकनीकी जांच और रिपोर्ट के आधार पर आगे का निर्णय लिया जाएगा. रिपोर्ट से यह स्पष्ट होगा कि सड़क को दोबारा चालू करना सुरक्षित है या वहां अभी भी भू-धंसान और गैस रिसाव का खतरा बना हुआ है.


प्रशासन फिलहाल सड़क को जल्दबाजी में खोलने की बजाय तकनीकी रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है. रिपोर्ट के आधार पर ही सड़क को यातायात के लिए खोलने या बंद रखने पर फैसला लिया जाएगा. डीसी ने लोगों से अपील की है कि खुदाई स्थल से दूर रहें. किसी भी स्थिति में सुरक्षा घेरे के अंदर प्रवेश न करें. उन्होंने लोगों से सुरक्षित स्थान पर रहने की अपील की है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही