Search

 
 
 

Dhanbad News : सदर अस्पताल में सुविधाओं का विस्तार, डीसी ने किया एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड व लॉन्ड्री का उद्घाटन

डीसी आदित्य रंजन ने कहा कि एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और डेंटल एक्स-रे जैसी सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को निजी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इससे कम खर्च में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध होगी और मरीजों का समय भी बचेगा.
 
उद्घाटन करते डीसी आदित्य रंजव व अन्य.

Dhanbad : सदर अस्पताल, धनबाद में स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हुई है. डीसी आदित्य रंजन ने मंगलवार को अस्पताल में एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड, डेंटल एक्स-रे व आधुनिक लॉन्ड्री मशीन का उद्घाटन किया. नई सुविधाओं के शुरू होने से अब मरीजों को एक ही स्थान पर बेहतर और आधुनिक चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध हो सकेंगी. 


डीसी ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि हर व्यक्ति को निःशुल्क या न्यूनतम शुल्क पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हों. बंधन बैंक ने अपनी सीएसआर योजना के तहत अस्पताल को आधुनिक चिकित्सा उपकरण उपलब्ध कराए हैं.


उन्होंने कहा कि एक्स-रे, अल्ट्रासाउंड और डेंटल एक्स-रे जैसी सुविधाओं के शुरू होने से मरीजों को निजी संस्थानों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा. इससे कम खर्च में बेहतर जांच सुविधा उपलब्ध होगी और मरीजों का समय भी बचेगा. वहीं आधुनिक लॉन्ड्री मशीन के संचालन से अस्पताल में साफ-सफाई और संक्रमण नियंत्रण व्यवस्था को और मजबूती मिलेगी.

 

जल्द शुरू होगी एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा

 

डीसी ने कहा कि सदर अस्पताल में एमआरआई, सीटी स्कैन, मॉड्यूलर आईसीयू, मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी), किचन सहित अन्य अत्याधुनिक सुविधाएं शुरू करने की योजना पर काम चल रहा है. एमआरआई व सीटी स्कैन की सुविधा जल्द शुरू होगी. मौके पर डीडीसी सन्नी राज, सिविल सर्जन डॉ. आलोक विश्वकर्मा, सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, बंधन बैंक के सहायक उपाध्यक्ष अनिमेष मिश्रा, डॉ. मिहिर झा सहित अन्य अधिकारी व डॉक्टर उपस्थित थे.

 


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही