Search

 
 
 

Jharkhand : हेमंत कैबिनेट की बैठक 15 को, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 15 जून को आयोजित की जाएगी. बैठक शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.
 

Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में झारखंड मंत्रिपरिषद की बैठक 15 जून को आयोजित की जाएगी. बैठक शाम 4 बजे से झारखंड मंत्रालय स्थित प्रोजेक्ट भवन के मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी.

 

मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग की ओर से इस संबंध में आधिकारिक सूचना जारी कर दी गई है. बैठक में विभिन्न विभागों से जुड़े प्रस्तावों और महत्वपूर्ण नीतिगत मामलों पर चर्चा होने की संभावना है.

 

सरकारी सूत्रों के अनुसार, मंत्रिपरिषद की बैठक में राज्य के विकास, प्रशासनिक निर्णयों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर विचार किया जा सकता है. बैठक को लेकर संबंधित विभागों को आवश्यक तैयारी करने का निर्देश दिया गया है.

 

मंत्रिमंडल की इस बैठक पर राज्य के विभिन्न विभागों और राजनीतिक हलकों की नजर बनी हुई है, क्योंकि इसमें कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों को मंजूरी मिल सकती है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही