Search

 
 
 

Dhanbad News : IIT-ISM में जुटे देशभर के विशेषज्ञ, भू-जल बचाने की रणनीति पर मंथन

Dhanbad News : कन्वेनर प्रो. मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर गंभीर चिंता का विषय है. भूजल सीमित संसाधन है और इसके बढ़ते दोहन के कारण भविष्य में बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं.
 
सम्मेलन में भाग लेते विशेषज्ञ.

Dhanbad News : आईआईटी-आईएसएम धनबाद में शुक्रवार को भारतीय राष्ट्रीय भूजल के छठे सम्मेलन का शुभारंभ हुआ. सम्मेलन में देश के विभिन्न हिस्सों से वैज्ञानिक, शोधकर्ता, स्कॉलर्स व भूजल विशेषज्ञ भाग ले रहे हैं. सम्मेलन के दौरान लगातार गिरते भूजल स्तर, उसका संरक्षण, रिचार्ज, उपलब्धता व गुणवत्ता के साथ इसके सतत उपयोग पर विस्तार से चर्चा हुई.

 

इसे भी पढ़ें


कार्यक्रम के कन्वेनर प्रो. मृत्युंजय कुमार सिंह ने कहा कि लगातार गिरता भूजल स्तर गंभीर चिंता का विषय है. भूजल सीमित संसाधन है और इसके बढ़ते दोहन के कारण भविष्य में बड़ी चुनौतियां सामने आ सकती हैं. ऐसे में भूजल संरक्षण और इसके विवेकपूर्ण उपयोग को लेकर लोगों में जागरूकता बढ़ाना जरूरी है.


उन्होंने बताया कि भूजल के रिचार्ज, उसकी मात्रा और गुणवत्ता को बेहतर ढंग से समझने के लिए देश के विभिन्न आईआईटी और विश्वविद्यालयों से विशेषज्ञ, वक्ता और शोधकर्ता सम्मेलन में पहुंचे हैं.सम्मेलन में विशेषज्ञ अपने शोध, अनुभव और सुझाव साझा कर रहे हैं. सम्मेलन का उद्देश्य भूजल से जुड़ी मौजूदा चुनौतियों पर विशेषज्ञों के बीच मंथन करना और ऐसे उपायों पर चर्चा करना है जिनसे आने वाले समय में भूजल का सतत संरक्षण और उपयोग सुनिश्चित किया जा सके.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही