Search

 
 
 

Dhanbad News : सदर अस्पताल में बढ़ेंगी सुविधाएं अगस्त से शुरू होंगे मॉड्यूलर ओटी व ICU

धनबाद के सदर अस्पताल के मरीजों को जल्द ही कई नई सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है. अस्पताल परिसर में कार व बाइक के लिए अलग-अलग पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है. अगस्त से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी), आईसीयू व नई कैंटीन की सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी.
 
अस्पताल में अधिकारियों से जानकारी लेते डीडीसी सन्नी राज.

Dhanbad : धनबाद के सदर अस्पताल के मरीजों को जल्द ही कई नई सुविधाओं का लाभ मिलने वाला है. अस्पताल परिसर में कार व बाइक के लिए अलग-अलग पार्किंग का निर्माण पूरा हो चुका है. एक सप्ताह के भीतर इसका उद्घाटन होने की संभावना है. वहीं, अगस्त से मॉड्यूलर ऑपरेशन थिएटर (ओटी), आईसीयू व नई कैंटीन की सेवाएं भी शुरू कर दी जाएंगी.

 


यह जानकारी डीडीसी सन्नी राज ने गुरुवार को सदर अस्पताल और सिविल सर्जन कार्यालय के निरीक्षण के दौरान दी. उन्होंने अस्पताल की विभिन्न व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सभी लंबित कार्य समय पर पूरा करने का निर्देश दिया.


डीडीसी ने बताया कि नई पार्किंग शुरू होने के बाद अस्पताल परिसर में वाहनों की अव्यवस्थित पार्किंग पर रोक लगेगी और एंबुलेंस सीधे सदर अस्पताल के पोर्टिको तक पहुंच सकेंगी.इससे मरीजों को सुविधा होगी. उन्होंने कहा कि अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक और सुविधाजनक बनाने के लिए तेजी से काम किया जा रहा है. अगस्त से मॉड्यूलर ओटी, आईसीयू और नई कैंटीन शुरू होने से मरीजों को बेहतर उपचार और सुविधाएं मिलेंगी.


डीडीसी ने बताया कि सदर अस्पताल के तीसरे तल्ले के निर्माण व सिविल सर्जन कार्यालय के जीर्णोद्धार पर करीब 10.5 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं. सिविल सर्जन कार्यालय के पुराने गैराज को भी आधुनिक पार्किंग के रूप में विकसित किया जाएगा. नई पार्किंग, अत्याधुनिक ऑपरेशन थिएटर, आईसीयू और अन्य सुविधाओं के शुरू होने के बाद धनबाद सदर अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाएं पहले की तुलना में अधिक व्यवस्थित, आधुनिक और मरीजों के लिए सुविधाजनक होने की उम्मीद है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही