Search

 
 
 

Dhanbad News : फहीम खान के बेटे इकबाल का दावा- पिता का वायरल ऑडियो फर्जी है, इसमें AI का इस्तेमाल

जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद वासेपुर (धनबाद) के चर्चित डॉन फहीम खान के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है.
 
मीडिया से बात करते फहीम खान के बेटे इकबाल.

Dhanbad : जमशेदपुर के घाघीडीह जेल में बंद वासेपुर (धनबाद) के चर्चित डॉन फहीम खान के नाम से सोशल मीडिया पर वायरल ऑडियो क्लिप को लेकर नया विवाद खड़ा हो गया है. फहीम खान के बेटे इकबाल खान ने शनिवार को प्रेसवार्ता कर दावा किया कि वायरल ऑडियो फर्जी है. इसे AI तकनीक की मदद से तैयार किया गया है. यह परिवार को बदनाम करने की साजिश है. उन्होंने इसकी निष्पक्ष जांच की मांग की. 

 


वासेपुर स्थित अपने आवास पर आयोजित प्रेसवार्ता में इकबाल खान ने कहा कि पिछले दो-तीन दिनों से सोशल मीडिया पर उनके पिता के नाम से एक ऑडियो वायरल किया जा रहा है. इसमें रंगदारी मांगने व धमकी देने की बातें कही गई हैं. उन्होंने दावा किया कि ऑडियो में एआई तकनीक के जरिए उसके पिता की आवाज की क्लोनिंग की गई है और इसे जानबूझकर वायरल किया गया है.


इकबाल खान ने आरोप लगाया कि उनके परिवार के विरोधी उनके पिता की छवि धूमिल करने और कानूनी प्रक्रिया को प्रभावित करने के उद्देश्य से इस तरह की साजिश रच रहे हैं. ज्ञात हो कि फहीम खान वर्ष 2009 से जेल में बंद हैं. हाल ही में सुप्रीम कोर्ट से उनकी रिहाई का रास्ता साफ हुआ है. इकबाल ने कहा कि ऐसे समय में इस तरह का ऑडियो वायरल कर उन्हें फिर से विवादों में घसीटने की कोशिश की जा रही है.


इकबाल खान ने आरोप लगाया कि फरार अपराधी प्रिंस खान के भाई बंटी खान की ओर से यह साजिश रची गई है. उन्होंने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, वायरल ऑडियो की फॉरेंसिक जांच कराने और प्रिंस खान की जल्द गिरफ्तारी की मांग की. फिलहाल, वायरल ऑडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.  


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही