Search

 
 
 

Dhanbad News : चिरकुंडा से 1.5 करोड़ के फर्जी लॉटरी टिकट जब्त, एक गिरफ्तार

पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र में फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है.बाबुडंगाल मोड़ स्थित बीसीसीएल के बंद पड़े जर्जर क्वार्टर में संचालित अवैध मिनी प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर करीब 1.5 करोड़ रुपये के जाली लॉटरी टिकट जब्त किये हैं.
 
जब्त लॉटरी टिकट व गिरफ्तार आरोपी के बारे में जानकारी देते ग्रामीण एसपी.
  • BCCL के बंद क्वार्टर में चल रहा था अवैध मिनी प्रिंटिंग प्रेस

Dhanbad : धनबाद पुलिस ने चिरकुंडा थाना क्षेत्र में फर्जी लॉटरी टिकट छापने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने बाबुडंगाल मोड़ स्थित बीसीसीएल के बंद पड़े जर्जर क्वार्टर में संचालित अवैध मिनी प्रिंटिंग प्रेस में छापेमारी कर करीब 1.5 करोड़ रुपये के जाली लॉटरी टिकट, 9 प्रिंटर व बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जब्त किये हैं. एक आरोपी को भी गिरफ्तार किया है. गिरोह के अन्य सदस्य भागने में सफल रहे.

 


प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह झारखंड के अलावा बिहार, पश्चिम बंगाल, ओडिशा व छत्तीसगढ़ में फर्जी लॉटरी टिकटों की आपूर्ति करता था. यह जानकारी ग्रामीण एसपी एस मोहम्मद याकूब ने शनिवार को प्रेसवार्ता में दी. कहा कि छापेमारी में विभिन्न कंपनियों के अलग-अलग मूल्य के 95 बंडल छपे हुए जाली लॉटरी टिकट, 9 प्रिंटर, 2 हाई-स्पीड जेरॉक्स मशीन, पेपर कटर, स्टेपलर, इन्वर्टर, बैटरी, स्टेबलाइजर सहित कई इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व एक बुलेट बाइक जब्त की गई है.


पुलिस ने गिरोह से जुड़े सावलापुर (कालूबथान) निवासी स्वरूप मल्लिक को गिरफ्तार किया है. पूछताछ में उसने प्रकाश सिंह, भानु प्रताप सिंह, जय सिंह उर्फ पिंटा उर्फ भगत सिंह, पिठरकियारी निवासी नन्हकू सहित अन्य साथियों के साथ मिलकर फर्जी लॉटरी टिकट छापने और उन्हें झारखंड व अन्य राज्यों में बेचने की बात स्वीकार की है.


इस मामले में चिरकुंडा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है.फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. पुलिस की जांच में यह भी सामने आया है कि गिरोह के सरगना प्रकाश सिंह व जय सिंह उर्फ पिंटा के खिलाफ झारखंड और बिहार के विभिन्न थानों में पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं. अब पुलिस इस पूरे नेटवर्क की आर्थिक गतिविधियों की गहन जांच कर रही है.


Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही