Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News: गोंदुडीह लोडिंग पॉइंट पर हाइवा की चपेट में आने से महिला मजदूर की मौत, मुआवजे की मांग

शहर के गोंदुडीह स्थित बीसीसीएल लोडिंग पॉइंट पर शनिवार दोपहर एक हादसे में 58 वर्षीय महिला मजदूर की हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित मजदूरों ने शव के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजा, पारिवारिक सहायता तथा लोडिंग पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
Advertisement
Advertisement

Dhanbad: शहर के गोंदुडीह स्थित बीसीसीएल लोडिंग पॉइंट पर शनिवार दोपहर एक हादसे में 58 वर्षीय महिला मजदूर की हाइवा की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित मजदूरों ने शव के साथ प्रदर्शन शुरू कर दिया और मुआवजा, पारिवारिक सहायता तथा लोडिंग पॉइंट पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग को लेकर कंपनी प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की. घटना के बाद हाइवा चालक और खलासी वाहन छोड़कर फरार हो गए.

 

मृतका की पहचान कौशल्या देवी (58) के रूप में हुई है, जो वर्षों से बीसीसीएल के गोंदुडीह लोडिंग पॉइंट पर कोयला लोडिंग का कार्य कर रही थीं. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शनिवार को एमपीएल कंपनी की एक हाइवा कांटा घर से वजन कराकर लोडिंग पॉइंट की ओर जा रही थी. इसी दौरान कौशल्या देवी पानी पीने के लिए जा रही थीं, तभी तेज रफ्तार हाइवा ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया. 

 

इसे भी पढ़ें:

 

टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई. हादसे के तुरंत बाद चालक और खलासी वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया. इससे नाराज मजदूरों ने हाइवा का शीशा तोड़ दिया और शव के साथ धरना देकर प्रदर्शन शुरू कर दिया.

 

घटना की सूचना मिलते ही गोंदुडीह थाना पुलिस और सीआईएसएफ के जवान मौके पर पहुंचे. पुलिस ने प्रदर्शन कर रहे मजदूरों को समझाने का प्रयास किया, लेकिन वे अपनी मांगों पर अड़े रहे. प्रदर्शन के कारण लोडिंग पॉइंट पर काफी देर तक तनावपूर्ण स्थिति बनी रही और कामकाज भी प्रभावित हुआ.

 

मजदूरों का आरोप है कि लोडिंग पॉइंट पर भारी वाहनों की आवाजाही के बावजूद सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है. उन्होंने कहा कि पहले भी सुरक्षा को लेकर कई बार प्रबंधन को आगाह किया गया था, लेकिन कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया. मजदूर नेताओं ने मृतका के परिजनों को सम्मानजनक मुआवजा, परिवार के एक सदस्य को रोजगार तथा भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस सुरक्षा व्यवस्था लागू करने की मांग की.

 

गोंदुडीह थाना प्रभारी लव कुमार चौधरी ने बताया कि दुर्घटना में शामिल हाइवा को जब्त कर लिया गया है. फरार चालक और खलासी की तलाश की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए एसएनएमसीएच भेजने की तैयारी की जा रही है और मामले की जांच जारी है. खबर लिखे जाने तक लोडिंग पॉइंट पर स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई थी. पुलिस, कंपनी प्रबंधन और मजदूर नेताओं के बीच वार्ता जारी थी.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही