Search

 
 
 

Dhanbad News : गुटखा-पान मसाला के गोदाम पर फूड सेफ्टी विभाग का छापा, संचालक गायब, गोदाम सील

सदर थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित राजवार बस्ती में गुटखा और पान मसाला के एक गोदाम पर फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.शुक्रवार को जांच के लिए पहुंची विभागीय टीम ने गोदाम को सील कर दिया.
 

Dhanbad  : सदर थाना क्षेत्र के बिशनपुर स्थित राजवार बस्ती में गुटखा और पान मसाला के एक गोदाम पर फूड सेफ्टी विभाग ने बड़ी कार्रवाई की है.शुक्रवार को जांच के लिए पहुंची विभागीय टीम ने गोदाम को सील कर दिया. गोदाम संचालक सचिन चौरसिया के मौके पर नहीं पहुंचने और ताला नहीं खुलवाने के बाद टीम ने यह कार्रवाई की.

 

कंटेनर में आग लगने के बाद शुरू हुई जांच

दरअसल शुक्रवार की सुबह बिशनपुर इलाके में गुटखा लदे एक कंटेनर में आग लग गई थी .हादसे में कंटेनर का चालक झुलस गया. घटना की सूचना मिलने के बाद फूड सेफ्टी विभाग ने मामले की जांच शुरू की.

 

इसी क्रम में विभागीय टीम को बिशनपुर राजवार बस्ती में एक ऐसे गोदाम की जानकारी मिली जहां पान मसाला और गुटखा रखे जाने की सूचना थी. इसके बाद फूड सेफ्टी अधिकारी ए. राजा के नेतृत्व में टीम गोदाम पर पहुंची.

 

Uploaded Image

न संचालक पहुंचे, न खुला गोदाम का ताला

जांच टीम के अनुसार गोदाम संचालक सचिन चौरसिया को मौके पर बुलाया गया लेकिन वह वहां नहीं पहुंचे. टीम ने गोदाम का ताला खुलवाने के लिए भी उनसे संपर्क किया लेकिन कोई सहयोग नहीं मिला.

 

विभाग का आरोप है कि इसके बाद संचालक ने अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. काफी इंतजार के बावजूद जब गोदाम नहीं खुला तो अधिकारियों ने नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया.

Uploaded Image

कंटेनर से लिए गए पान मसाला के सैंपल

फूड सेफ्टी अधिकारी ए. राजा ने बताया कि आग की घटना में क्षतिग्रस्त कंटेनर से पान मसाला का सैंपल लिया गया है.सैंपल को सदर थाना में सुरक्षित रखा गया है.इसकी जांच रिपोर्ट आने के बाद खाद्य सुरक्षा नियमों के तहत आगे की कार्रवाई की जाएगी.

 

विभाग फिलहाल यह पता लगाने में जुटा है कि कंटेनर में लदा पान मसाला और गुटखा कहां से आया था और इसे किस उद्देश्य से गोदाम में रखा जा रहा था.फूड सेफ्टी विभाग की कार्रवाई के बाद इलाके में हड़कंप मचा हुआ है गोदाम को सील किए जाने के बाद अब जांच रिपोर्ट का इंतजार है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें 

 

 

 

 

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही