Search

 
 
 

Dhanbad News: NH-19 के 17 होटलों में फूड सेफ्टी की जांच, मिलावटी दूध बरामद

Dhanbad News: एनएच-19 के किनारे स्थित होटलों और ढाबों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 17 होटलों का निरीक्षण किया. जांच के दौरान 15 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर, 5 किलो एक्सपायर्ड हल्दी पाउडर, 6 किलो बेसन के लड्डू और 2 किलो एक्सपायर्ड दूध समेत लस्सी व एक्सपायर्ड मसाले पाए गए.
 
फूड सेफ्टी टीम के अधिकारी जांच करते

Dhanbad News: राष्ट्रीय राजमार्ग-19 के किनारे स्थित होटलों और ढाबों में खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने 17 होटलों एवं खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया. इस दौरान मिलावटी हल्दी पाउडर, बेसन के लड्डू और एक्सपायर्ड दूध समेत कई खाद्य पदार्थ मिले. 


इसे भी पढ़ें:


कुछ प्रतिष्ठान बिना लाइसेंस के संचालित होते मिले, जबकि कई जगह साफ-सफाई की व्यवस्था भी संतोषजनक नहीं थी. जांच के दौरान 15 किलो मिलावटी हल्दी पाउडर, 5 किलो एक्सपायर्ड हल्दी पाउडर, 6 किलो बेसन के लड्डू और 2 किलो एक्सपायर्ड दूध समेत लस्सी व एक्सपायर्ड मसाले पाए गए.

सात प्रतिष्ठानों को नोटिस

खाद्य सुरक्षा मानकों के उल्लंघन के मामले में बालाजी कृपा राजस्थानी होटल, सिंहजी चाय दुकान, परिधि होटल एंड रेस्टोरेंट, राधिका लाइन होटल, झारखंड लाइन होटल एंड ढाबा, स्वीट पैलेस और मेथन ढाबा को नोटिस जारी किए गए हैं.

 

निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के रखरखाव, प्रबंधन और तैयार करने की प्रक्रिया में भी लापरवाही सामने आई. टीम ने संचालकों को खाद्य सुरक्षा नियमों का पालन करने और प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने का निर्देश दिया.
विभाग ने प्रतिष्ठान संचालकों को खाद्य सुरक्षा प्रशिक्षण एवं प्रमाणन (FoSTaC) कार्यक्रम के तहत प्रशिक्षण लेने की सलाह दी. इसका उद्देश्य खाद्य पदार्थों की सुरक्षित तैयारी, स्वच्छता और गुणवत्ता के प्रति जागरूकता बढ़ाना है.

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही