Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

Dhanbad News : पूर्व मंत्री मन्नान मल्लिक राजकीय सम्मान के साथ होंगे सुपुर्द-ए-खाक

Dhanbad : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन से धनबाद समेत पूरे राज्य में शोक की लहर है. मंगलवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर रांची से धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आम लोगों का तांता लगा रहा. बुधवार को उन्हें शमशेर नगर स्थित कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.
Advertisement
Advertisement
कोयले की राजधानी की खबरें

Dhanbad : झारखंड सरकार के पूर्व मंत्री व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता मन्नान मल्लिक के निधन से धनबाद समेत पूरे राज्य में शोक की लहर है. मंगलवार देर शाम उनका पार्थिव शरीर रांची से धनबाद के हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास लाया गया, जहां अंतिम दर्शन और श्रद्धांजलि देने के लिए नेताओं, जनप्रतिनिधियों, कार्यकर्ताओं व आम लोगों का तांता लगा रहा. बुधवार को उन्हें शमशेर नगर स्थित कब्रिस्तान में पूरे राजकीय सम्मान के साथ सुपुर्द-ए-खाक किया जाएगा.

Uploaded Image

इसे भी पढ़े..

83 वर्षीय मन्नान मल्लिक का मंगलवार सुबह रांची के पल्स अस्पताल में इलाज के दौरान निधन हो गया. वे लंबे समय से अस्वस्थ थे. उनके निधन की खबर मिलते ही कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों में शोक की लहर दौड़ गई.

Uploaded Image

मंगलवार देर शाम जैसे ही उनका पार्थिव शरीर हाउसिंग कॉलोनी स्थित आवास पहुंचा श्रद्धांजलि देने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी. कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और आम नागरिकों ने पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की.

बुधवार को निरसा विधायक अरूप चटर्जी, धनबाद सांसद ढुल्लू महतो, पूर्व विधायक आनंद महतो, कालीचरण महतो, फूलचंद मंडल सहित कई जनप्रतिनिधियों व कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने उनके आवास पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की. सभी ने मन्नान मल्लिक के राजनीतिक और सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन धनबाद और झारखंड की राजनीति के लिए अपूरणीय क्षति है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही