Search

 
 
 

Dhanbad News : पांडरपाला में निःशुल्क नेत्र जांच व आयुष्मान कार्ड कैंप

Dhanbad News :विधायक राज सिन्हा ने बताया कि जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को कूपन उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कूपन के माध्यम से संबंधित अस्पताल में सात दिनों तक निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा.
 
विधायक राज सिन्हा

Dhanbad News : पांडरपाला स्थित दास बस्ती में बुधवार को सेवा सेतु अभियान के तहत निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन किया गया. शिविर का उद्घाटन धनबाद विधायक राज सिन्हा ने किया. निजी नेत्र अस्पताल के सहयोग से आयोजित शिविर में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की आंखों की जांच की गई.

 

 

विधायक राज सिन्हा ने बताया कि जांच के बाद जरूरतमंद मरीजों को कूपन उपलब्ध कराया जा रहा है. इस कूपन के माध्यम से संबंधित अस्पताल में सात दिनों तक निःशुल्क इलाज की सुविधा का लाभ लिया जा सकेगा. उन्होंने कहा शिविर में लोगों की सुविधा के लिए आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष कैंप भी लगाया गया. विधायक ने बताया कि 70 वर्ष से अधिक उम्र के बुजुर्ग केवल आधार कार्ड के माध्यम से आयुष्मान कार्ड बनवा सकते हैं.

 

इसके तहत पात्र लाभार्थियों को पांच लाख रुपये तक के उपचार की सुविधा मिल सकती है.उन्होंने  यह भी कहा कि राज्य के निजी अस्पतालों में आयुष्मान कार्ड के माध्यम से निःशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन की सेवा बंद होने के मुद्दे पर राज्य के स्वास्थ्य मंत्री से बात करेंगे. उन्होंने सेवा को जल्द बहाल कराने के लिए पहल करने की बात कही.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही