Search

 
 
 

GST घोटाला : जमशेदपुर के अलावा कोलकाता में भी ईडी की छापेमारी जारी

Ranchi News : 500 करोड़ के GST घोटाले में दूसरे चरण की जांच के दौरान ईडी ने इन व्यापारियों को समन जारी कर पूछताछ के लिए हाजिर होने का निर्देश दिया था. लेकिन दोनों ही व्यापारी ईडी के समन को नजरअंदाज करते रहे.
 
ईडी
  • जमशेदपुर में ज्ञान चंद जायसवाल और संजय पारिख के ठिकाने पर भी रेड

Ranchi News :  प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने GST घोटाले में जमशेदुपर के अलावा कोलकाता में भी छापेमारी शुरू की है. छापेमारी के दायरे में शामिल चार ठिकानों में से तीन जमशेदपुर में और एक ठिकाना कोलकाता में है.

 

जमशेदपुर के व्यापारी ज्ञान चंद जायसवाल पर फर्जी जीएसटी बिल बनाकर गलत तरीके से ITC (Input Tax Credit) का लाभ लेने का आरोप है. इस व्यापारी ने अस्तित्व विहीन प्रतिष्ठानों से कागजी तौर पर व्यापार दिखाया है. साथ ही बिना सामग्रियों की खरीद बिक्री किए फर्जी बिल तैयार कर अनुचित लाभ लिया.  छापेमारी के दायरे में शामिल संजय पारिख ज्ञान चंद जायसवाल के अकाउंटेंट हैं. 

 

ईडी द्वारा शुरू की गयी दूसरे चरण की छापेमारी का मामला शिव कुमार देवड़ा GST घोटाले से संबंधित है. घोटाले के प्रथम चरण की जांच के दौरान शिव कुमार देवड़ा के अलावा उसके बेटे और जमशेदपुर के व्यापारियों के खिलाफ Prosecution Report दायर किया जा चुका है.  देवड़ा से जुड़े व्यापारियों द्वारा सामानों की खरीद बिक्री के बिना ही फर्जी जीएसटी बिल बना कर इनपुट टैक्स क्रेडिट का लाभ लिया जाता रहा है.

 

इसे भी पढ़ें

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही