Search

 
 
 

त्यौहारी सीजन में रेलवे की सौगात : रांची–आनंद विहार सहित दो स्पेशल ट्रेनों का परिचालन बढ़ा

Ranchi News : रांची से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन (02877) अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन हर शनिवार को रांची से रवाना होगी. वापसी में आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल (02878) 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी. यह हर रविवार को आनंद विहार से खुलेगी. दोनों तरफ से यह ट्रेन कुल 9-9 फेरे पूरी करेगी.
 
ट्रेन

Ranchi News : आगामी त्योहारों में यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर रेलवे ने दो स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की अवधि बढ़ा दी है. दक्षिण पूर्व रेलवे के रांची मंडल ने रांची-आनंद विहार और सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेनों का विस्तार किया है. इससे त्योहारी सीजन में यात्रा करने वाले लोगों को अतिरिक्त भीड़ से राहत मिलेगी.

 

इसे भी पढ़ें

रांची-आनंद विहार के बीच लगेंगे 9 फेरे 

रांची से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली स्पेशल ट्रेन (02877) अब 3 अक्टूबर से 28 नवंबर तक चलेगी. यह ट्रेन हर शनिवार को रांची से रवाना होगी. वापसी में आनंद विहार टर्मिनल-रांची स्पेशल (02878) 4 अक्टूबर से 29 नवंबर तक चलेगी. यह हर रविवार को आनंद विहार से खुलेगी. दोनों तरफ से यह ट्रेन कुल 9-9 फेरे पूरी करेगी.

 

सांतरागाछी-अजमेर स्पेशल दिसंबर तक चलेगी 

रांची होकर जाने वाली सांतरागाछी-अजमेर साप्ताहिक स्पेशल (08611) ट्रेन की अवधि भी बढ़ा दी गई है. यह ट्रेन अब 12 अक्टूबर से 28 दिसंबर 2026 तक चलेगी. यह हर सोमवार को सांतरागाछी से प्रस्थान करेगी. वहीं, वापसी में अजमेर-सांतरागाछी स्पेशल (08612) 15 अक्टूबर से 31 दिसंबर तक हर गुरुवार को अजमेर से चलेगी. इन दोनों ट्रेनों के कुल 12-12 फेरे होंगे.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही