Search

 
 
 

Dhanbad News : छठ पर धनबाद में सजा फलों का बाजार, पहुंची 326 ट्रक फलों की खेप

Dhanbad News: बाजार समिति के थोक विक्रेताओं के अनुसार, अब तक करीब 100 ट्रक नारियल, 80 ट्रक केला, 110 ट्रक सेब, 5 ट्रक ईख, 15 ट्रक संतरा, 6 ट्रक किनू, 4 ट्रक अमरूद, 2 ट्रक गागल नींबू और 4 ट्रक अंगूर पहुंच चुके हैं.
 
सजी फल मंडी.

Dhanbad News : छठ महापर्व को लेकर धनबाद की कृषि बाजार समिति में फलों का बंपर स्टॉक पहुंच चुका है. कश्मीर के सेब से लेकर आंध्र प्रदेश के नारियल और बंगाल के केले की भारी खेप पहुंची है. इससे थोक फल मंडी की रौनक बढ़ गई है. कारोबारियों को उम्मीद है कि अगले दो दिनों में फलों की मांग और बिक्री में जबरदस्त उछाल आएगा.

 

इसे भी पढ़ें


बाजार समिति के थोक विक्रेताओं के अनुसार, अब तक करीब 100 ट्रक नारियल, 80 ट्रक केला, 110 ट्रक सेब, 5 ट्रक ईख, 15 ट्रक संतरा, 6 ट्रक किनू, 4 ट्रक अमरूद, 2 ट्रक गागल नींबू और 4 ट्रक अंगूर पहुंच चुके हैं. प्रमुख फलों की 326 ट्रकों की खेप मंडी में उतर चुकी है. इसके अलावा पानीफल, अदरख समेत छठ पूजा में इस्तेमाल होने वाले अन्य फल भी लगातार पहुंच रहे हैं.


फलों की आवक में देश के अलग-अलग राज्यों की झलक देखने को मिल रही है. कश्मीर से सेब, आंध्र प्रदेश से नारियल, बंगाल और आंध्र प्रदेश से केला, रांची से ईख, नागपुर से संतरा और मध्य प्रदेश से अमरूद की खेप पहुंच रही है. हालांकि इस बार बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि का असर कश्मीरी सेब की फसल पर पड़ा है. इसके कारण सेब की कीमतों में कुछ बढ़ोतरी हुई है.


मंडी में फलों के थोक भाव

...कश्मीरी सेब-  500 से 700 रुपये प्रति पेटी

...संतरा-  1200 से 1400 रुपये प्रति पेटी

...केला-  300 से 500 रुपये प्रति कांधी

...नारियल-  20 से 30 रुपये प्रति पीस

...गन्ना-  15 से 20 रुपये प्रति पीस

...पानीफल-  50 से 60 रुपये प्रति किलो

...अमरूद-  60 से 80 रुपये प्रति किलो.


थोक विक्रेताओं का कहना है कि छठ महापर्व नजदीक आते ही फलों की मांग तेजी से बढ़ेगी. शुक्रवार तक प्रमुख बाजारों में खुदरा दुकानदारों को फलों की आपूर्ति तेज कर दी जाएगी. इसके बाद बाजारों में खरीदारों की भीड़ बढ़ने की संभावना है.

 

Uploaded Image

फल मंडी में रखीं केलों की कांधी.

 
धनबाद कृषि बाजार समिति केवल जिले की जरूरतें ही पूरी नहीं करती, बल्कि झारखंड और बिहार के कई जिलों में फलों की आपूर्ति का प्रमुख केंद्र भी है. यहां से देवघर, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, गोड्डा समेत बिहार के सीमावर्ती जिलों में भी फल भेजे जाते हैं. छठ महापर्व के साथ ही फल कारोबारियों को इस बार अच्छे कारोबार की उम्मीद है.

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही