Search

 
 
 

Dhanbad News : कतरास में कोयले के अवैध कारोबार को लेकर गैंगवार, फायरिंग में तीन घायल, एक की हालत गंभीर

जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में बुधवार देर रात कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. रात करीब एक बजे हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. गोलीूापी में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.
 

Dhanbad :  जिले के कतरास थाना क्षेत्र स्थित छाताबाद में बुधवार देर रात कोयले के अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच जमकर गोलीबारी हुई. रात करीब एक बजे हुई अंधाधुंध फायरिंग से पूरा इलाका दहल उठा. गोलीूापी में दोनों पक्षों के तीन लोग घायल हुए हैं. घायलों में छाताबाद निवासी मो. तौसिफ, नीतीश कुमार यादव और एक अन्य व्यक्ति शामिल हैं. घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है.

 

बताया जा रहा है कि मो. तौसिफ के कंधे में गोली लगी है. जबकि नीतीश कुमार यादव की जांघ में गोली लगी है. गंभीर रूप से घायल तौसिफ को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दुर्गापुर रेफर कर दिया गया है. वहीं नीतीश यादव का इलाज निचितपुर स्थित एक निजी क्लीनिक में चल रहा है.

 

Uploaded Image

 

जानकारी के अनुसार, छाताबाद स्थित कैलूडीह मैदान के पास अचानक स्कॉर्पियो सवार कुछ लोग पहुंचे और कैलूडीह मस्जिद भवन के समीप अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. इसके बाद दूसरे पक्ष ने भी जवाबी फायरिंग की, जिससे पूरा इलाका गोलियों की आवाज से गूंज उठा.

 

घटना की सूचना मिलते ही बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल, कतरास थाना प्रभारी प्रवीण कुमार, कतरास अंचल इंस्पेक्टर मो. रुस्तम अंसारी समेत कई थानों और ओपी की पुलिस भारी बल के साथ मौके पर पहुंची और इलाके की घेराबंदी कर छापेमारी अभियान में जुट गई.

 

बाघमारा एसडीपीओ अजीत कुमार विमल ने बताया कि गोलीबारी में शामिल अपराधियों की पहचान की जा रही है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. उन्होंने कहा कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

 

स्थानीय लोगों के अनुसार, जिस इलाके में गोलीबारी हुई है, उसके समीप एक आउटसोर्सिंग परियोजना संचालित है. आसपास लंबे समय से अवैध कोयला खनन और कोयला तस्करी का कारोबार चल रहा है. चोरी का कोयला साइकिल और बाइक के जरिए लाकर छाताबाद और स्वास्तिक टॉकीज के बीच बड़े पैमाने पर डंप किया जाता है, जहां से बाद में ट्रकों और अन्य वाहनों के माध्यम से विभिन्न इलाकों में भेजा जाता है.

 

इसी अवैध कारोबार में वर्चस्व को लेकर दोनों गुटों के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है. पिछले वर्ष मार्च महीने में भी इसी तरह की हिंसक भिड़ंत में मनोज यादव नामक व्यक्ति की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. देर रात हुई इस गोलीबारी की घटना के बाद छाताबाद और आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में लगातार बढ़ रही आपराधिक गतिविधियों और अवैध कोयला कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही