Search

 
 
 

Dhanbad News  : राज्यपाल को बरवाअड्डा एयरपोर्ट पर दिया गया गार्ड ऑफ ऑनर

Dhanbad News : इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.हवाईअड्डे पर औपचारिक स्वागत के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे.
 
राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार
  • राज्यपाल के आगमन पर धनबाद में सुरक्षा का सख्त पहरा

Dhanbad News : राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार के धनबाद आगमन पर बरवाअड्डा हवाईअड्डे पर जिला प्रशासन की ओर से उनका स्वागत किया गया. उपायुक्त आदित्य रंजन, कोयला प्रक्षेत्र बोकारो के पुलिस महानिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार, नगर आयुक्त आशीष गंगवार, ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब और अनुमंडल दंडाधिकारी लोकेश बारंगे ने राज्यपाल को पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका अभिनंदन किया. 

 

 

इसके बाद जिला प्रशासन की ओर से उन्हें गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया.हवाईअड्डे पर औपचारिक स्वागत के बाद राज्यपाल सड़क मार्ग से बिनोद बिहारी महतो कोयलांचल विश्वविद्यालय (बीबीएमकेयू) में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होने के लिए रवाना हुए. उनके आगमन को लेकर जिला प्रशासन ने सुरक्षा और विधि-व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए थे.

 

एयरपोर्ट से विश्वविद्यालय तक सुरक्षा का घेरा

राज्यपाल के आगमन को देखते हुए बरवाअड्डा हवाईअड्डे से बीबीएमकेयू परिसर तक पूरे रूट पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई थी. मार्ग पर रूट लाइनिंग के साथ ट्रैफिक पुलिस और दंडाधिकारियों की तैनाती की गई थी ताकि राज्यपाल का काफिला सुरक्षित तरीके से अपने गंतव्य तक पहुंच सके.

 

सुरक्षा के मद्देनजर एंटी-सबोटाज चेकिंग के अलावा स्नीफर डॉग स्क्वॉड, डोर फ्रेम मेटल डिटेक्टर (डीएफएमडी), हैंड हेल्ड मेटल डिटेक्टर (एचएचएमडी) और बैगेज स्कैनर की व्यवस्था की गई थी. कार्यक्रम स्थल और हेलीपैड पर आपात स्थिति से निपटने के लिए मेडिकल टीम, एंबुलेंस और अग्निशमन दस्ते को भी तैयार रखा गया था.

 

वरीय अधिकारियों की निगरानी में रही व्यवस्था

राज्यपाल के आगमन से लेकर कार्यक्रम स्थल तक सुरक्षा और विधि-व्यवस्था की जिम्मेदारी वरीय अधिकारियों की निगरानी में रही. अपर जिला दंडाधिकारी (विधि-व्यवस्था) अरविन्द कुमार ओझा और ग्रामीण एसपी एस. मोहम्मद याकूब को संपूर्ण व्यवस्था का वरीय प्रभार सौंपा गया था.

 

इस मौके पर प्रभारी सिविल सर्जन डॉ. संजीव कुमार प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी दिवाकर सी. द्विवेदी, सहायक नगर आयुक्त प्रकाश कुमार, एनडीसी दीपक कुमार दुबे समेत जिला प्रशासन के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद रहे.

 

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही