Search

 
 
 

Dhanbad News : 16वीं जिला कैरम प्रतियोगिता का भव्य आगाज, 40 खिलाड़ी दिखाएंगे दमखम

Dhanbad News :प्रतियोगिता में बीसीसीएल, सिंफर, कार्मेल स्कूल समेत विभिन्न संस्थानों के कुल 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. खिलाड़ियों को आठ अलग-अलग टीमों में बांटा गया है. प्रतियोगिता के दौरान एकल, युगल और महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे.
 
16वीं जिला कैरम प्रतियोगिता

Dhanbad News : बिरसा मुंडा स्टेडियम स्थित मेगा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में 16वीं जिला कैरम प्रतियोगिता का शनिवार को शानदार आगाज हुआ. इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले के प्रतिभाशाली खिलाड़ी अपनी खेल क्षमता और रणनीतिक कौशल का प्रदर्शन करेंगे.

 

 

 प्रतियोगिता में बीसीसीएल, सिंफर, कार्मेल स्कूल समेत विभिन्न संस्थानों के कुल 40 खिलाड़ी हिस्सा ले रहे हैं. खिलाड़ियों को आठ अलग-अलग टीमों में बांटा गया है. प्रतियोगिता के दौरान एकल, युगल और महिला वर्ग के मुकाबले आयोजित किए जाएंगे. सभी मैच अंतरराष्ट्रीय मानकों वाले कैरम बोर्ड पर अंतरराष्ट्रीय स्क्वायर के साथ खेले जा रहे हैं जिससे खिलाड़ियों को बेहतर प्रतिस्पर्धी माहौल मिल सके.

 

धनबाद जिला कैरम संघ के महासचिव जुबैर आलम ने बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य जिले के कैरम खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना और इस खेल को अधिक से अधिक लोकप्रिय बनाना है.

 

उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ता है और उन्हें आगे बढ़ने की प्रेरणा मिलती है.दो दिनों तक चलने वाली इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले होने की उम्मीद है. कैरम बोर्ड पर हर चाल के साथ खिलाड़ियों की एकाग्रता, धैर्य और रणनीति की परीक्षा होगी.

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही