Search

 
 
 

Dhanbad News : बलियापुर में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन

सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन द्वारा आज बलियापुर +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया.
 
  •  मेधावी छात्रों को मिला सम्मान

Dhanbad : सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन द्वारा आज बलियापुर +2 उच्च विद्यालय में प्रतिभा सम्मान समारोह का भव्य आयोजन किया गया. कार्यक्रम में बलियापुर व सिंदरी क्षेत्र के विभिन्न उच्च विद्यालयों के कक्षा 10वीं के टॉप-3 मेधावी विद्यार्थियों तथा कक्षा 12वीं विज्ञान, वाणिज्य और कला संकाय के टॉप-3 छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

 

इस दौरान सभी सम्मानित विद्यार्थियों को स्कूल बैग, कॉपी व पेन प्रदान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया. समारोह में विद्यार्थियों के अभिभावकों, विभिन्न विद्यालयों के प्राचार्यों, शिक्षकगणों एवं क्षेत्र के कई गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही.

 

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्र के लोकप्रिय विधायक चंद्रदेव महतो ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि 11वीं एवं 12वीं के दो वर्ष जीवन और भविष्य को दिशा देने वाले सबसे महत्वपूर्ण वर्ष होते हैं. उन्होंने कहा कि यदि विद्यार्थी समर्पण एवं अनुशासन के साथ अध्ययन करें, तो वे अपने जीवन का कोई भी लक्ष्य हासिल कर सकते हैं.

 

विधायक महतो ने विद्यार्थियों को प्रेरित करते हुए नारा दिया - पढ़ेगा सिंदरी, बढ़ेगा सिंदरी.उनके इस संदेश से उपस्थित विद्यार्थियों एवं अभिभावकों में उत्साह का माहौल देखने को मिला.समारोह के दौरान सिद्धार्थ गौतम बुद्ध फाउंडेशन ने कक्षा 10वीं के विद्यार्थियों के लिए आगामी 12वीं बोर्ड परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क खान सर क्लासेस उपलब्ध कराने की घोषणा की. वहीं कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों को रोजगार एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क प्रतियोगी कक्षाओं से जोड़ने की पहल की जानकारी भी दी गई.

 

फाउंडेशन ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराना है. कार्यक्रम के अंत में अभिभावकों, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने फाउंडेशन की इस पहल की सराहना करते हुए इसे क्षेत्र में शैक्षणिक जागरूकता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया.

 

 

 

Lagatar Media की यह खबर आपको कैसी लगी. नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में अपनी राय साझा करें

Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही